FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार भाग लेंगी 48 टीमें, 4-4 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया

स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल वर्ल्ड कप 12 जून से शुरू होने जा रहा है. इतिहास में पहली बार इस टूर्नामेंट में 32 टीमों के बजाए 48 टीमों के बीच खेला जाएगा. जो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में एक नए दौर की शुरुआत होगी. यह टूर्नामेंट को पहली बार संयुक्त रूप से तीन देश अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको आयोजित क रहा है। जो कि अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप भी होगा, जिसमें भाग लेने वाले देशों की संख्या और मैचों की संख्या सबसे ज्यादा होगी. फीफा विश्व कप दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय फुटबाल टूर्नामेंट है। इसे हर 4 साल में फीफा द्वारा आयोजित किया जाता है।
6 हफ्ते तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 104 मैच खेले जायेंगे
इस बार वर्ल्ड कप में कुल 104 मैच होंगे, जबकि यह प्रतियोगिता लगभग छह सप्ताह तक चलेगी. टूर्नामेंट में देशों की संख्या के बढ़ने से कई देशों को फायदा भी हुआ, जो एक लंबे अंतराल के बाद इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं. इराक 40 साल बाद इस टूर्नामेंट में लौट रहा है. जबकि स्कॉटलैंड 28 साल बाद अपना पहला वर्ल्ड कप खेलेगा.
FIFA 2026 में भाग लेने वाले 48 देशों को चार-चार टीमों के 12 ग्रुप में बांटा गया है. हर टीम ग्रुप-चरण में अपने तीन मैच खेलेगी. हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें, और साथ ही तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें, नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी.
उसके बाद 32 टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी. जहां पहला नॉकआउट राउंड होगा जिसे ‘राउंड ऑफ 32’ कहा जाएगा. इसके बाद ‘राउंड ऑफ 16’ होगा, फिर क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे.
सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
पहला सेमीफाइनल 14 जुलाई को डलास के एटीएंडटी स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 15 जुलाई को अटलांटा के मर्सिडीज बेंज स्टेडियम में खेला जायेगा। प्रतियोगिता का महामुकाबला यानि फाइनल 19 जुलाई को न्यू जर्सी न्यूयार्क के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जायेगा।
भारत में फीफा विश्व कप के प्रसारण को लेकर सस्पेंस खत्म हो चुका है। जी एंटरटेनमेंट ने इस टूर्नामेंट के आधिकारिक अधिकार खरीद लिये हैं। अब भारत में इन मैचों को टीवी और मोबाइल ओटीटी दोनों पर लाइव देख सकते हैं। जी एंटरटेनमेंट के Unites8 Sports नेटवर्क स्पोर्ट्स चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध रहेगी। चूंकि मैच अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में हो रहे हैं, इसलिए समय के अंतर की वजह से अधिकांश मैच भारतीय समयानुसार देर रात 12.30 बजे शुरू होंगे।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप
ग्रुप A: मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, चेक रिपब्लिक
ग्रुप B: कनाडा, बोस्निया, हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड
ग्रुप C: ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड
ग्रुप D: अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की
ग्रुप E: जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर
ग्रुप F: नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया
ग्रुप G: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
ग्रुप H: स्पेन, काबो वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे
ग्रुप I: फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे
ग्रुप J: अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन
ग्रुप K: पुर्तगाल, डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया
ग्रुप L: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा



