खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

क्या वैभव सूर्यवंशी आज बल्ले से काटेंगे गदर? इंडिया ए और श्रीलंका ए का मुकाबला आज 10 बजे से

Listen to this article

स्पोर्ट्स डेस्क। तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए टीम श्रीलंका दौरे पर है। यहां मंगलवार से ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज की शुरुआत हो रही है। इसमें इंडिया ए के साथ श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीम हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए से है। इंडिया ए की टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। सभी की निगाहें इस 15 साल के किशोर बल्लेबाजी सनसनी पर टिकी रहेंगी।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में दमदार प्रदर्शन की वजह से भारतीय टी20 टीम में भी जगह मिली है। अब वह 50 ओवर के प्रारूप में भी अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं। सूर्यवंशी को अभ्यास सत्र के दौरान कुछ गेंदों पर रक्षात्मक होकर खेलते हुए भी देखा गया, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ही दर्शकों को आकर्षित करने का सबसे बड़ा कारण बनी हुई है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ट्राई सीरीज में सफल रहते हैं, तो उनका भविष्य और भी उज्ज्वल दिखाई देगा। क्रिकेट प्रेमियों को अब इंतजार है कि क्या इंडिया-ए की जर्सी में भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला उसी तरह गरजेगा, जैसा आईपीएल में गरजा था.

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट
इंडिया ए और श्रीलंका ए के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें
भारत ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे।

श्रीलंका ए: सहान अराचिगे (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, नुवानिदु फर्नांडो, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा साहन, चमिका करुणारत्ने, विजयकांत व्यासकांत, मोहम्मद शिराज, अहान विक्रमसिंघे, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत, विशेन हलंबगे, कुगाथास मथुलन, दुलज समुदिथा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button