उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

यमकेश्वर सीट में 90,638 मतदाता करेंगे फैसला

यमकेश्वर। यमकेश्वर सीट में इस बार 90,638 मतदाता हैं, जो होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद अब तक हुए विधानसभा चुनाव में जनपद पौड़ी की यमकेश्वर विधानसभा सीट चुनाव परिणामों को लेकर चर्चा में रही है। इस सीट पर अब तक हुए चार चुनाव में बागी प्रत्याशी चुनाव परिणामों पर असर डालते रहे हैं। इस सीट पर 20 साल में पहली बार प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस दोनों बगावत से मुक्त हैं।

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद यमकेश्वर से वोट कटने वाले प्रत्याशी हार जीत में निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। यह भी इत्तेफाक है कि पिछले चार चुनाव में कांग्रेस से ही बागी या कांग्रेस पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी खड़े होते रहे हैं। इसका सीधा फायदा जीत के रूप में भाजपा प्रत्याशी को मिलता रहा है। वर्ष 2002 के चुनाव में सरोजनी कैंतुरा कांग्रेस की प्रत्याशी थी और दिगंबर कुकरेती बागी प्रत्याशी थे। उन्हें 4684 वोट मिले। 2007 में कांग्रेस से रेणु बिष्ट प्रत्याशी थी और दिगंबर कुकरेती बागी प्रत्याशी थे। दिगंबर को 4902 वोट मिले, जीत का अंतर 2841 रहा। 2012 में सरोजनी कैंतुरा कांग्रेस की प्रत्याशी थी, कांग्रेस की रेणु बिष्ट ने उत्तराखंड रक्षा मोर्चा से चुनाव लड़ा।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button