उत्तराखंडबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

महाराज ने पाबौ के ऋषि ग्राम में 18 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

यमकेश्वर, 4 जुलाई, 26 प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ के संकल्प के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विकसित उत्तराखंड के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

10 लाख रुपये की लाागत से बने झंगरबौ पंचायत भवन का लोकार्पण
15 दिवसीय सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को सतपाल महाराज ने पिनानी, घुडदौणस्यू, कोटा, पंचूर, मनकोट और पाटीसैण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विकासखंड पाबौ के ग्राम रिषि में लगभग 18 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इनमें पाबौ-पिनानी-दमदेवल मोटर मार्ग के डामरीकरण, पाबौ-दमदेवल मोटर मार्ग के सुधारीकरण तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत झगरबौ-सिवाल-पल्ली गांव मोटर मार्ग का निर्माण शामिल है। इसके अलावा 10 लाख रुपये की लागत से बने ग्राम झंगरबौ पंचायत भवन का भी लोकार्पण किया गया।

पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ : सतपाल
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिनानी में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार जनसेवा को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेशभर में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button