देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

NCC ‘C’ सर्टिफिकेट धारकों के लिए आर्मी में बिना लिखित परीक्षा के लेफ्टिनेंट बनने का मौका

सार्थकपहल.काम। स्कूल-कॉलेज में जिन कैंडिडेट्स के पास एनसीसी रही है, उन्हें भारतीय सेना में सीधे लेफ्टिनेंट बनने का शानदार अवसर मिल रहा है। हाल ही में आर्मी ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम 125 कोर्स (अप्रैल 2027) का भर्ती विज्ञापन जारी किया है। यह स्पेशल एंट्री खासतौर से एनसीसी कैडेट्स के लिए है। जिन्हें सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत अधिकारी पद पर नियुक्ति मिलेगी। इस भर्ती के लिए इंडियन आर्मी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन भी शुरू कर दिए हैं।

आर्मी अपनी अलग-अलग ब्रांचों के लिए समय-समय पर स्पेशल एंट्री निकालती रहती है। इसी में से एक है एनसीसी ‘स्पेशल एंट्री’। जिसके जरिए नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) के अभ्यर्थियों को सेना में सीधे अधिकारी बनने का विशेष अवसर मिलता है। इससे सेना को उनकी ट्रेनिंग, नेतृत्व और अनुशासन का लाभ मिलता है। क्योंकि वो पहले से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके होते हैं।

NCC स्पेशल एंट्री के लिए योग्यता क्या चाहिए?
जेंडर: पुरुष। इस एंट्री में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र हैं।

शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थियों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री या इससे समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो। जो कैंडिडेट्स फाइनल ईयर में पढ़ रहे हैं, वो भी अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन उन्हें कोर्स शुरू होने से पहले ही अपनी डिग्री दिखानी होगी। इन अभ्यर्थियों को पहले दो या तीन साल में पास हासिल किए पास प्रतिशत के आधार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

एनसीसी C सर्टिफिकेट: राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के सीनियर डिवीजन विंग में कम से कम 2-3 साल जो भी अविधि हो, उनती सर्विस की हो। अभ्यर्थी ने एनसीसी के सी सर्टिफिकेट एग्जाम में बी ग्रेड हासिल किया हो। ये सर्टिफिकेट होना आवेदन के लिए अनिवार्य किया गया है। सर्टिफिकेट ना होने की स्थिति में अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे। प्रोविजन एनसीसी सी सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा। वहीं बैटल कैजुअल्टी के वार्ड्स के लिए एनसीसी सी सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।

आयुसीमा: आवेदकों की उम्र से 19-25 वर्ष तक होनी चाहिए। जन्मतिथि के आधार पर पर यह 2 जनवरी 2002 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद न हो। दोनों तारीखों में जन्में अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते है। उम्र 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर काउंट की जाएगी। युद्ध में हताहतों के बच्चों पर भी उम्र सीमा के यही नियम लागू होंगे।

आर्मी स्पेशल एंट्री 2026 जरूरी जानकारी
भर्ती आयोग-इंडियन आर्मी (Indian Army)
एंट्री-एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम-125 कोर्स (अप्रैल 2027)
पद कितने हैं?-70 (07-युद्ध में हताहतों के लिए)
ऑफिशियल वेबसाइट-www.joinindianarmy.nic.in
अप्लाई करने की अंतिम तिथि-20 अगस्त 2026
योग्यता-ग्रेजुएशन +एनसीसी सर्टिफिकेट
चयन प्रक्रिया-शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट
ट्रेनिंग कहां मिलेगी-ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई
ट्रेनिंग के बाद रैंक-लेफ्टिनेंट
नियुक्ति की अवधि-कम से कम 10 साल (जिसे अतिरिक्त 4 साल बढ़ाया जा सकेगा)
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/132531141.cms
अप्लाई करने का लिंक-https://www.joinindianarmy.nic.in/Authentication.aspx

NCC कैडेट से बनेंगे आर्मी में लेफ्टिनेंट
एनसीसी के अभ्यर्थी जो सेलेक्शन प्रोसेस के सभी चरणों को क्वालिफाई कर लेंगे, वो ट्रेनिंग पूरी करते ही लेफ्टिनेंट की रैंक पर नियुक्त किए जाएंगे। इससे पहले उन्हें ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में 49 हफ्तों की ट्रेनिंग मिलेगी। लेकिन ट्रेनिंग से पहले अभ्यर्थियों को मिनिमम स्टैंडर्ड भी प्राप्त करने होंगे। इसमें 2.4 किमी की दौड़ 10 मिनट 30 सेकंड, 30 पुशअप, 40 पुल-अप, 06 उठक-बैठक, 30 स्क्वाट, 10 लंजेस दो सेट दोहराव के साथ पूरे करने होंगे। साथ में तैराकी भी आनी चाहिए। शॉर्टलिस्टिंग के बाद एसएसबी इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

आर्मी एनसीसी एंट्री में सैलरी कितनी मिलेगी?
एनसीसी की इस भर्ती में ट्रेनिंग और पोस्टिंग दोनों के दौरान अलग-अलग सैलरी दी जाएगी।
ट्रेनिंग में स्टाइपेंड: एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को कमीशन से पहले चेन्नई की ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में 49 हफ्तों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उम्मीदवारों को ₹56,100 मंथली स्टाइपेंड मिलेगा।
लेफ्टिनेंट बनने के बाद सैलरी: ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट के पद के मुताबिक सैलरी मिलेगी। कमीशनिंग की पोस्ट पर 17-18 लाख प्रति वर्ष सीटीसी मिलेगा। मंथली सैलरी ₹56,100-₹1,77,500 तक होगी।

कोई फीस नहीं
आर्मी की इस भर्ती में आवेदन के लिए कोई भी एप्लिकेशन फीस नहीं है। सभी वर्ग के अभ्यर्थी बिना कोई रुपये का भुगतान किए आवेदन कर सकते हैं। वहीं भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button