देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

रेलवे में जेई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 4000+ वैकेंसी, अगले महीने अगस्त से भरे जाएंगे फॉर्म

सार्थकपहल.काम। रेलवे की जिस भर्ती का उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उसकी घोषणा हो गई है। आरआरबी जेई भर्ती 2026 शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस साल पिछली बार से पदों की संख्या कम है। जारी हुए शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक नई भर्ती में जूनियर इंजीनियर के 4098 पदों पर आवेदन लिए जाएंगे हैं। जबकि 2024 में 7,951 पदों पर भर्ती निकली थी। हालांकि यह केवल संकेतात्मक भर्ती विज्ञापन है। विस्तृत नोटिफिकेशन रेलवे की तरफ से फॉर्म डेट के आस-पास जारी किया जाएगा।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जेई की इस वैकेंसी के लिए अगले महीने से ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू करेगा। नोटिफिकेशन में आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीखों का भी जिक्र किया गया है। आरआरबी इस भर्ती के लिए 14 अगस्त से ऑनलाइन एप्लिकेशन का लिंक ओपन करेगा। जिसमें अभ्यर्थी लास्ट डेट 13 सितंबर 2026 तक फॉर्म अप्लाई किया जा सकेगा।

आरआरबी जेई भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन
भर्ती बोर्ड-रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
पद-जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल, सुपरिटेंडेंट और केमिकल-मेटलर्जिकल असिस्टेंट
विज्ञापन संख्या-RRB/BBS/Advt./CEN-04/2026
कुल रिक्तियां-4098 (Approx)
आवेदन शुरू-14 अगस्त 2026 (टेंटेटिव)
आवेदन करने की अंतिम तिथि-13 सितंबर 2026 (टेंटेटिव)
पे लेवल लेवल-06 (7वें वेतन पे कमीशन) 35,400/- शुरुआती वेतन
चयन प्रक्रिया-लिखित परीक्षा और अन्य स्टेज

रेलवे जेई के लिए योग्यता क्या चाहिए?
रेलवे जेई की यह भर्ती केमिकल सुपरवाइजर रिसर्च, जूनियर इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल, सिविल, वर्क, डिजाइन, वर्कशॉप्स, केमिकल और मेटर्जिकल असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर निकलेगी। जिसके लिए शैक्षिक योग्यता और उम्र दो क्राइटेरिया एलिजिलिबिटी में रखे गए हैं।

शैक्षिक योग्यता: तीन साल का संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा/इंजीनियरिंग डिग्री/साइंस में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
उम्र सीमा: अभ्यर्थी की उम्र 18 से 33 वर्ष तक होनी चाहिए। एज लिमिट की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को छूट भी दी जाएगी। योग्यता संबंधित इन निमयों की जानकारी डिटेल नोटिफिकेशन आने के बाद ही विस्तार से आपको दी जाएंगी।

यह संक्षिप्त भर्ती विज्ञापन सांकेतिक है। लेकिन फिर भी आवेदन की तिथियां जरूर नोट कर लें। अगर कोई बदलाव नहीं होता है तो अगले महीने अगस्त में आवेदन शुरू हो जाएंगे। इसके लिए आप अभी से अपनी जरूरी दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि तैयार कर सकते हैं। ताकि बाद में आपको फॉर्म भरने में किसी तरह की समस्या ना आए। भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जरूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Back to top button