भारत सरकार की स्टील कंपनी में कंपनी एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पोस्ट के लिए 102 पदों पर निकली भर्ती

सार्थकपहल.काम। भारत सरकार की विभिन्न कंपनियों में समय-समय पर नई रिक्तियां आती रहती हैं। यह मौके उन अभ्यर्थियों के लिए नौकरी के अच्छे चांस बन सकते हैं, जो गवर्नमेंट जॉब पाना चाहते हैं। ऐसी ही नई भर्ती की घोषणा एनएमडीसी स्टील कंपनी ने की है। जिसके जरिए कंपनी एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पोस्ट के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन ले रही है। अगर आप योग्य हैं, तो आप भी अप्लाई कर सकते हैं।
एनएमडीसी स्टील लिमिटेड कंपनी ने नगरनार स्थित अपने प्लांट के लिए 102 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। केमिकल, सिविल, फाइनेंस समेत विभिन्न फील्ड में यह पद भरे जा रहे है। जिसके लिए कंपनी ने आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन www.nsltd.in ऑफिशियल वेबसाइट पर अंतिम तिथि 11 अगस्त या इससे पहले फॉर्म सबमिट करना होगा।
NMDC स्टील कंपनी भर्ती 2026 योग्यता
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (सिरेमिक)-03 सिरेमिक इंजीनियरिंग में डिग्री
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल)-04-केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (सिविल)-03-सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी-(कंप्यूटर एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)-04 कंप्यूटर एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग डिग्री/कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन साइंस या एमसीए या बी.ई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस/सीएस/आईटी) या पीजी डिप्लोमा कंप्यूटर एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग/कंप्यूटर मैनेजमेंट/सिस्टम मैनेजमेंट
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल)-22-5 इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (फाइनेंस)-07-ग्रेजुएशन, सीए/आईसीडब्ल्यूए या इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एमबीए (फाइनेंस)
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ह्यूमन रिसोर्स)-03-ग्रेजुएशन, पीजी डिग्री/सोशियोलॉजी/सोशल वर्क/लेबर वेलफेयर/पर्सनल मैनेजमेंट/आईआर/आईआरपीएम/एचआर/एचआरएम में पीजी डिप्लोमा या एमबीए
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन)-02-इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रनिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
9 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल)-51 मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल)-51-मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मेटलर्जिकल)-03-मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री
कुल-102
ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा में अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी कैटेगिरी के उम्मीदवारों के 60 प्रतिशत नंबर होने चाहिए। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी को इसमें 10 प्रतिश तक की छूट दी गई है। जो अभ्यर्थी कोर्स के फाइनल ईयर में पढ़ रहे हैं, वो भी आवेदन के योग्य हैं। परंतु उन्हें क्लाफाइंग एग्जामिनेशन के पास होने के बाद ग्रुप डिसक्शन और इंटरव्यू के समय अपना पास सर्टिफिकेट दिखना जरूरी होगा।
उम्र कितनी होनी चाहिए?
उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र आवेदन की आखिरी तारीख तक 27 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि ऊपरी उम्र में एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) 03 साल और PwBD/पूर्व सैनिकों को भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार छूट दी जाएगी। नोटिफिफिकेशन देखें-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/132637476.cms
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की सैलरी कितनी मिलेगी?
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 6 महीने कैंडिडेट्स को काम की ट्रेनिंग मिलेगी। इस दौरान उन्हें 50,000 रुपये बेसिक पे के साथ कंपनी के नियमों के अनुसार डीए भी मिलेगा। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद उम्मीदवार को असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पोस्ट पर शुरुआती बेसिक पे 60,000 प्रति माह है। साथ में अभ्यर्थी महंगाई भत्ता, कैफेटेरिया अप्रोच के तहत मिलने वाली सुविधाएं, PF, ग्रेच्युटी, PRP और NMDC स्टील लिमिटेड के नियमों के अनुसार लागू अन्य भत्ते और लाभ पाने के हकदार होंगे।
सेलेक्शन कैसे होगा?
उम्मीदवारों को पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा। इसमें सभी प्रश्न मल्टीपल च्वाइस के पूछे जाएंगे। इसके आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरणों के लिए चुना जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट इन 3 चीजों पर बनेगी।
सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट)- 70 प्रतिशत वेटेज
ग्रुप डिसक्शन (GD) 15 प्रतिशत वेटेज
इंटरव्यू 15 प्रतिशत वेटेज
इसके बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे। इसीलिए फॉर्म भरते समय अपने जरूरी दस्तावेजों से मिलान करके ही सभी जरूरी जानकारी भरें।



