देहरादून, 13 अगस्त, 26. चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से हेली सेवा संचालित करने की तैयारी है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी है। 14 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों व मौसम विभाग के अधिकारियों की बैठक में केदारनाथ हेली और चारधाम चार्टर्ड सेवा के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा। यूकाडा ने इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं तेज ककर दी हैं।
पहले चरण में 1.37 लाख ने किया हेली का सफर
पहले चरण की चारधाम यात्रा में हेली सेवा से 1.37 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ धाम गए। केदारनाथ के लिए हेली सेवा की काफी मांग रहती है। यही वजह की बुकिंग पोर्टल खुलते ही कुछ ही मिनट में टिकट फुल हो जाती है।
पहले चरण की चारधाम यात्रा में हेली सेवा से 1.37 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ धाम गए। केदारनाथ के लिए हेली सेवा की काफी मांग रहती है। यही वजह की बुकिंग पोर्टल खुलते ही कुछ ही मिनट में टिकट फुल हो जाती है।
IRCTC के जरिये होगी आनलाइन बुकिंग
मानसीन सीजन समाप्त होने के बाद सितंबर से नवम्बर के लिए आनलाइन टिकट बुकिंग का दूसरा चरण जल्द ही IRCTC के आधिकारिक पोर्टल heliyatra.irctc.co.in पर शुरू किया जायेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ब्लैक मार्केटिंग और फर्जी वेबसाइटों से बचते हुए केवल अधिकृत पोर्टल से ही टिकट बुक करें।