देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

रेलवे में ITI वालों के लिए बिना एग्जाम दिये 1500+ पदों पर नौकरी का मौका, लास्ट डेट 15 सित.

सार्थकपहल.काम। रेलवे में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो फ्रेशर कैंडिडेटस के लिए अप्रेंटिसशिप अच्छा अवसर हो सकता है। इस जॉब ट्रेनिंग में आपको काम का अनुभव लेने का साथ हर महीने स्टाइपेंड भी मिलता है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR) ने 1500 से अधिक पदों पर अप्रेंटिस की वैकेंसी भरने की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए www.rrcbbs.org. पर 26 अगस्त शाम 5 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। सेलेक्शन प्रोसेस में कोई रिटन एग्जाम भी नहीं है।

रेलवे अप्रेंटिसशिप की इस भर्ती का विज्ञापन ECoR/Pers/RRC/एक्स अप्रेंटिसशिप/2026-27 के तहत जारी किया गया है। जिसमें फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, ड्रिलर, प्लंबर, वायरमैन, ग्राइंडर समेत कुल 25 ट्रेड्स के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस वैकेंसी में अभ्यर्थी 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

रेलवे अप्रेंटिस के लिए सेलेक्शन कैसे होगा?
आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से (10+2) एग्जामिनेशन सिस्टम से 10वीं पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए।
कैंडिडेट ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी हासिल किया हो, जो NCVT से मान्य होना चाहिए।
जो अभ्यर्थी 10वीं या आईटीआई रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वो आवेदन के योग्य नहीं होंगे। इसके अलावा जो आईटीआई में फेल हो गए हैं, वो भी फॉर्म भरने के पात्र नहीं हैं।
उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 15 से 24 वर्ष तक होनी चाहिए। उम्र सीमा की गणना 15 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
अधिकतम उम्र सीमा में एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल तक की छूट मिलेगी।

रेलवे अप्रेंटिस 2026 जरूरी जानकारी
भर्ती बोर्ड-आरआरसी भुवनेश्वर ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR)पद अप्रेंटिसरिक्तियों की संख्या-1599
ऑफिशियल वेबसाइट-http://www.rrcbbs.org.
रजिस्ट्रेशन शुरू-26 अगस्त 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट-15 सितंबर 2026
सेलेक्शन प्रोसेस-शॉर्टलिस्टिंग, मेरिट लिस्ट (कोई परीक्षा या वाइवा नहीं लिया जाएगा)
ट्रेनिंग पीरियड-अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग नियमों के अनुसार
स्टाइपेंड अप्रेंटिस नियमों के मुताबिक
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/133557280.cms
फीस-100। एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस नहीं है।

न परीक्षा- न वाइवा, मेरिट से सेलेक्शन
रेलवे की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा-वाइवा के सीधे नंबरों के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट 10वीं अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। इसमें सभी विषयों में आए अंकों को जाएगा। जिसमें ऑप्शनल, एडमिशनल और एल्टरनेट सभी सब्जेक्ट शामिल होंगे। ऑनलाइन आवेदन के समय अभ्यर्थियों को CGPA को अंकों में बदलकर लिखना होगा।

डॉक्यूमेंट्स कौन से चाहिए?
अप्रेंटिसशिप में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। इसकी लिस्ट भी रेलवे ने बताई है।
10वीं की मार्कशीट
जन्मतिथि प्रमाण पत्र
आईटीआई मार्कशीट
NCVT द्वारा जारी किया नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेटएससी/एसटी जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
ईडब्ल्यूएस वालों के लिए आय प्रमाण पत्र
पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए सर्टिफिकेट
डिस्चार्ज सर्टिफिकेट/सर्विंग सर्टिफिकेट एक्स सर्विसमैन कोटा
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर
वैलिड ईमेल आईडी

एप्लिकेशन या आवेदन से जुड़ी अगर किसी भी तरह की समस्या आती है तो अभ्यर्थी 7303484063 पर संपर्क कर सकते हैं या Support@ecorbbs.in पर ईमेल कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button