उत्तरप्रदेशदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षा

आपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

अयोध्या, 2 सितंबर, 26. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का नया CEO नियुक्त किया है. ट्रस्ट की उच्च स्तरीय बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल िजतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है। भारतीय वायुसेना में करीब चार दशक तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने वाले मिश्रा अब अयोध्या के राम मंदिर की प्रशासनिक और संचालन व्यवस्था को नई दिशा देंगे।

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में कमांडिंग-इन-चीफ जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एकीकृत रक्षा स्टाफ में उप प्रमुख (सिद्धांत, संगठन एवं प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी भी संभाली। भारत के साथ-साथ अमेरिका और ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रक्षा संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मिश्रा को बड़े संगठनों के संचालन, नेतृत्व और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का व्यापक अनुभव है।

भगवान का आशीर्वाद
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) ने कहा, पहले तो मैं चयन समिति का बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं और मैं अपने आपको सौभाग्य मानता हूं कि इतने लोगों में से मुझे चुना. इसे मैं श्री राम का आर्शीवाद मानूंगा कि 43 वर्ष राष्ट्र सेवा के बाद, भारतीय वायु सेना के बाद मुझे श्री राम ने एक और अवसर दिया है जहां पर मैं श्री राम मंदिर और भक्तों की सेवा कर सकूंगा.

नए CEO और 3 नए सदस्य
इस अहम प्रशासनिक बदलाव के साथ ही, राम मंदिर ट्रस्ट में लंबे समय से खाली चल रहे तीन महत्वपूर्ण पदों को भी भर दिया गया है.

ट्रस्ट में कौन-कौन
ट्रस्ट में अब दिल्ली के प्रसिद्ध समाजसेवी महेश भागचंदका, शिकोहाबाद की निर्मला यादव और अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ की नियुक्ति पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने कहा, दिल्ली स्थित महेश भागचंदका, अयोध्या स्थित मदन मोहन पांडे और शिकोहाबाद स्थित डॉ निर्मला यादव श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के नए ट्रस्टी होंगे.

CEO के गांव में जश्न
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (सेवानिवृत्त) के पैतृक गांव भोपतपुरा (देवरिया) में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ के रूप में उनकी नियुक्ति पर गांव के लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की. जीतेंद्र मिश्रा मूल रूप से देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र स्थित भोपतपुरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने छह दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया था। अपने लंबे और गौरवपूर्ण सैन्य करियर में उन्होंने 18 से अधिक प्रकार के विमानों पर उड़ान भरी और 3,000 घंटे से ज्यादा का उड़ान अनुभव हासिल किया।

सेवा का मौका मिला
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए सदस्य मदन मोहन पांडे ने कहा, मुझे ट्रस्ट का सदस्य नियुक्त किया गया है. मुझे दोपहर करीब 2 बजे यह खबर मिली. एक बैठक हुई थी.मुझे सेवा करने का मौका मिला है.हम देखेंगे कि देख-रेख को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है.

कैसे हुआ चयन
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ की नियुक्ति पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने कहा, 5538 लोगों का आवेदन आए थे उसमें स्क्रीनिंग करते-करते यहां तक पहुंचे हैं. उसके बाद सभी को सुनने के बाद एक को सर्वसम्मति चुना गया. सभी ने कहा कि वही हमारे CEO होंगे।

भोपतपुरा से अयोध्या तक नया अध्याय
देवरिया के छोटे से गांव भोपतपुरा से निकलकर भारतीय वायुसेना के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचने वाले एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के करियर में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र राम मंदिर के पहले सीईओ के रूप में अब उनके सामने एक विशाल और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है। उनकी नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि सैन्य सेवा से अर्जित प्रशासनिक दक्षता और अनुशासन का अनुभव राम मंदिर की संचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने में उपयोगी साबित होगा।

Related Articles

Back to top button