उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षा

उत्तराखंड छात्र राजनीति के गढ़ में NSUI का डंका, अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद कब्जाया video

पौड़ी गढ़वाल, 11 सितंबर, 26. उत्तराखंड छात्र राजनीति के प्रमुख केंद्रों में शुमार हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में हुए छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. चुनाव परिणामों में NSUI का दबदबा देखने को मिला. परिणाम घोषित होते ही NSUI कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है.

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में अध्यक्ष पद पर NSUI के आयुष थपलियाल ने शानदार जीत दर्ज की. आयुष थपलियाल को 382 वोट, जबकि ABVP की अनिशा को 166 वोट मिले. आयुष थपलियाल ने 216 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. वहीं कोषाध्यक्ष पद पर NSUI की अनीशा विजयी रहीं. उन्हें 343 वोट मिले, जबकि सृष्टि को 188 वोट प्राप्त हुए. अनीशा ने 155 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की.

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में सचिव पद पर भी NSUI के ऋषभ कुमार ने बाजी मारी. ऋषभ कुमार को 317 वोट, जबकि करण कुमार को 223 वोट मिले. ऋषभ कुमार ने 94 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. चुनाव परिणाम सामने आने के बाद NSUI समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया. विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी.

बता दें आज सुबह से ही हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में चहल पहल देखने को मिली. छात्रसंघ चुनाव को लेकर स्टूडेंट्स काफी उत्साहित दिखे. कैंडिडेट्स भी सुबह से ही मोर्चों पर डट गये थे. सभी छात्र संगठनों ने अपने अपने कैंडिडेट्स की जीत के लिए जी तोड़ मेहनत की. आज वोटिंग वाले दिन भी सभी एड़ी चोटी का जोर लगाते दिखे.

सुबह से ही कैंपस छात्र नारों से गुंजायमान रहा. हर तरफ अलग अलग तरह से नारे सुनाई दिये. चढ़ते दिन के साथ छात्रों का उत्साह भी बढ़ता दिखाई दिया. दोपहर दो बजे तक छात्रों ने वोटिंग की. इसके बाद अब छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं. जिसमें एनएसयूआई को जीत हाथ लगी है.

बता दें कि, उत्तराखंड का पौड़ी जिला उत्तराखंड की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण रहा है. चाहे वो छात्र राजनीति हो या देश की राजनीति. देश के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जैसे व्यक्तित्व इसी जिले से आते हैं. इसके साथ ही हमेशा से पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र राज्य की हाई प्रोफाइल सीटों में रहा है. यही नहीं, जिले की पौड़ी, कोटद्वार, लैंसडाउन, चौबट्टाखाल, यमकेश्वर, श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के विधायक हैं. कुल मिलाकर 6 विधायक, 2 मंत्री और एक सांसद इस जिले से हैं. इन्हीं सब कारणों से पौड़ी गढ़वाल जिले को प्रदेश का हाई प्रोफाइल जिला भी कहा जाता है. इसलिए यहां हुए छोटे चुनावों पर भी भी दिग्गजों की सीधी नजर रहती है.

Related Articles

Back to top button