पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून विमान सेवा 17 सितंबर तक ठप, 18 से पुन: शुरू होगी

पिथौरागढ़, 10 सितंबर, 26. आज से एक सप्ताह के लिए सीमांत जिले पिथौरागढ़ की नैनी-सैनी हवाई पट्टी से दिल्ली और देहरादून को चलने वाली विमान सेवा बंद रहेगी। आज से ही तीन दिन के लिए हल्द्वानी और अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी बंद रहेगी। विमान सेवा 18 सितंबर से पुन: शुरू होने की उम्मीद है।
तकनीकी रखरखाव माना जा रहा कारण
एयरपोर्ट प्रबंधक संदीप यादव के अनुसार, विमान सेवा बंद रहने के संबंध में आधिकारिक सूचना मिल चुकी है। माना जा रहा है कि एयरक्राफ्ट की आवश्यक मरम्मत और तकनीकी रखरखाव (मेंटीनेंस) के चलते यह फैसला लिया गया है। हेलीकॉप्टर सेवा तीन दिन के लिए केवल पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच चलेगी जिसे देखते हुए पिथौरागढ़ में हेलीकॉप्टर तैनात कर दिया गया है। 11 सितंबर से 17 सितंबर तक दिल्ली और देहरादून के लिए नैनी सैनी हवाई पट्टी से होने वाली विमान सेवा बंद की गई है। 18 सितंबर से सेवा पुनः फिर शुरू हो जाएगी।
हेलीकाप्टर सेवा भी आंशिक रूप से प्रभावित
विमान सेवा के साथ-साथ पिथौरागढ़ से हल्द्वानी और अल्मोड़ा के लिए संचालित होने वाली हेलीकाप्टर सेवा भी 11 सितंबर से तीन दिन के लिए बंद कर दी गयी है।यह हेली सेवा 14 सितंबर से पुन: शुरू हो जायेगी। हालांकि, इस दौरान पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच हेलीकाप्टर सेवा सुचारू रूप से जारी रहेगी, जिसके लिए पिथौरागढ़ में हेलीकाप्टर तैनात रखा गया है।
14 सितंबर से पिथौरागढ़ से हल्द्वानी व अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू हो जाएगी। गुरुवार को पिथौरागढ़ दिल्ली विमान सेवा जारी रही परंतु मौसम खराब होने से देहरादून प्रतापगढ़ सेवा बाधित रही।



