देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरस्वास्थ्य

BMW की 450cc की नई स्ट्रीटफाइटर बाइक 1 अक्टूबर को होगी लांच, KTM, Aprilia को मिलेगी चुनौती

हैदराबाद, 24 सितंबर, 26. प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी BMW Motorrad ने इस साल अप्रैल में अपनी BMW F 450 GS को लॉन्च किया था, और अब माना जा रहा है कि कंपनी अपनी एंट्री-लेवल बाइक्स के मामले में और विस्तार करने की योजना बना रही है. कंपनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मोटरसाइकिल का टीजर जारी किया है.

कंपनी द्वारा जारी टीजर के अनुसार इस बाइक को 1 अक्टूबर को बाजार में उतारा जाएगा, और ऐसा माना जा रहा है कि यह नया मॉडल BMW F 450 GS वाले ही प्लेटफ़ॉर्म पर बनी एक रोडस्टर बाइक BMW F450 R हो सकती है, जो F450GS प्लेटफार्म पर आधारित कंपनी की एक स्पाटी और काम्पैक्ट ररोडस्टर बाइक है।

BMW F 450 R का इंजन और परफार्मेंस
बता दें कि नई BMW F 450 R, BMW Motorrad की एंट्री-लेवल रोडस्टर बाइक होने वाली है. यह बाइक भारत में 23 अप्रैल, 2026 को लॉन्च हुई BMW F 450 GS के एक साल से भी कम समय बाद आ रही है. इसके इंजन की बात करें तो इसमें F 450 GS वाला ही 421 cc, पैरेलल-ट्विन इंजन इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे 6 स्पीड गियर बाक्स के साथ जोड़ा जायेगा।

यह इंजन, 8,750 rpm पर 47 bhp की पावर और 6,750 rpm पर 43 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. हालांकि अभी यह साफ़ नहीं है कि BMW F 450 R में भी 421 cc इंजन का ट्यूनिंग लेवल वही रहेगा या नहीं.

BMW F 450 R का डिजाइन

इस बाइक के टीज़र इमेज से इसकी बेसिक बनावट का अंदाज़ा लगाया जा सकता है, जिसमें अपसाइड-डाउन फ़ॉर्क का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि, इसमें BMW F 450 GS के 180 mm ट्रैवल वाले 43 mm USD फ़ॉर्क की तुलना में कम सस्पेंशन ट्रैवल होने की संभावना है. चेसिस, इलेक्ट्रॉनिक्स और फ़ीचर्स की पूरी लिस्ट के बारे में ज़्यादा जानकारी 1 अक्टूबर को बाइक लॉन्च होने पर ही दी जाएगी.

BMW F 450 R की अनुमानित कीमत और निर्माण
इसकी कीमत की बात करें तो हाल ही में, BMW ने F 450 GS की कीमत में बढ़ोतरी की है, जिसके चलते अब इसकी शुरुआती कीमत 4.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है. संभावना जताई जा रही है कि BMW F 450 R की शुरुआती कीमत लगभग 4.5-4.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है. बाजार में इसका सीधा मुकाबला Aprillia Tuono 457, KTM390 Duke और Triumph Speed 400 जैसीी बाइक्स से होगा। इस बाइक का निर्माण भारत में TVS के साथ साझेदारी के तहत स्थानीय स्तर पर किया जायेगा। 1 अक्टूबर के ग्लोबल डेब्यू के साथ इसे भारतीय बाजार में पेश किया जायेगा।

BMW F 450 R के प्रतिद्वंद्वी
भारत में लॉन्च होने के बाद, नई BMW F 450 R का मुकाबला Aprilia Tuono 457 Special Edition से होगा, जिसकी कीमत 3.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसी इंजन कैपेसिटी वाली Royal Enfield Guerrilla 450 Apex की कीमत 2.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि 399cc वाली KTM 390 Duke R की कीमत 3.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Related Articles

Back to top button