उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

नयार में मिला 13 दिन से लापता ऋषभ रावत का शव, 15 सितंबर को हुआ था हादसा

​सतपुली, 28 सितंबर, 28. खैरासैंण के समीप सोमवार सुबह नयार नदी में स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान मैठाणा (पोस्ट- कदोली) निवासी 20 वर्षीय ऋषभ पुत्र जगदीश सिंह रावत के रूप में हुई है।

15 सितंबर बैजरों के पास की है घटना

​मिली जानकारी के अनुसार, गत 15 सितंबर की शाम ऋषभ अपने दोस्त सूरज के साथ भांजे का जन्मदिन मनाने जिवई गांव जा रहा था। तोल्यों गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे पूर्वी नयार नदी में जा गिरी। हादसे के दौरान सूरज सड़क पर ही गिर गया, जबकि ऋषभ सीधे उफनती नदी में जा समाया और नदी के तेज बहाव लापता हो गया।

​घटना के दिन अंधेरा होने के कारण तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका था। इसके बाद से ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण लगातार नदी में ऋषभ की खोजबीन कर रहे थे। ​तलाश के दौरान एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल के पास से ही नदी में डूबी बाइक बरामद की थी। इसके करीब 200 मीटर आगे ऋषभ का बैग भी मिला था, जिसमें उसका पहचान पत्र व अन्य सामान मौजूद था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।

13 दिन बाद नयार नदी से शव बरामद
आखिरकार सोमवार को घटना के 13वें दिन सतपुली के खैरासैंण क्षेत्र में नयार नदी से उसका शव बरामद कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button