उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

हरिद्वार में 35 साल बाद शुरू होगा सिटी बसों का दौैर, सड़कों पर दौड़ेंगी 37 अत्याधुनिक AC बसें

हरिद्वार, 30 सितंबर, 26. हरिद्वार में लगभग 35 साल बाद एक बार फिर से सार्वजनिक परिवहन के रूप में सिटी बस सेवा शुरुआत होने जा रही है। जल्द ही हरिद्वार की सड़कों पर सिटी बसें दौड़ती नजर आएंगी. करीब 35 साल बाद नए सिरे बसों के संचालन की योजना तैयार हो गई है. इस बार यह सेवा पूरी तरह आधुनिक पर्यावरण अनुकूल और एयर कंडीशन ई-बसों के साथ शुरू की जा रही है।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना में हरिद्वार को मिलीं 37 इलेक्ट्रिक सिटी बसें
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत हरिद्वार को 37 इलेक्ट्रिक सिटी बसें आवंटित की गई हैं. कुंभ मेले से पहले बसों के संचालन की व्यवस्था को परखने की तैयारी की जा रही है. अधिकारियों ने सड़कों पर उतरकर रूट, चार्जिंग प्वाइंट और स्टॉपेज का रोडमैप बनाना शुरू कर दिया है.

1991 तक हरिद्वार में सिटी बस चलती थी
दरअसल, उत्तराखंड राज्य गठन से पहले हरिद्वार में सिटी बसें चला करती थीं. उस समय रोजाना कामकाज, स्कूल, कॉलेज और कोर्ट इत्यादि जाने के लिए लोग सिटी बसों में ही सफर करते थे. लोगों को उस समय जहां कम किराए देना पड़ता था. वहीं तय समय पर अच्छी परिवहन सुविधा भी उपलब्ध हुआ करती थी, लेकिन साल 1991 में किन्हीं कारणों से सिटी बस सेवा बंद हो गई.

ऑटो, विक्रम और बैटरी रिक्शा ने ली थी सिटी बसों की जगह
वक्त के साथ चीजें बदली और हरिद्वार के सिटी बसों की जगह ऑटो, विक्रम और बैटरी रिक्शा ने ली. लोग इन्हीं सांधनों से सफर करने लगे. धीरे-धीरे वक्त बदलता गया और हरिद्वार में ऐसे छोटे वाहनों की संख्या हजारों में पहुंच गई. इतनी बड़ी संख्या में सवारी वाहन होने के बावजूद भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सवारी वाहनों का समय तय नहीं है और ऊपर से मनमाने किराया वसूलने की शिकायतें भी आमने आती रहती हैं.

सप्तऋषि से लेकर भेल, कनखल और रोशनाबाद तक चलती थी बसें
उत्तराखंड राज्य गठन से पहले हरिद्वार में सप्तऋषि से लेकर भेल, कनखल और रोशनाबाद तक सिटी बसें चलती थी. उस समय कम किराए में शहर के लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को कम किराए में अच्छी बस सेवा मिलती थी. सिटी बसें बंद होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी. वक्त के साथ साथ शहर में आबादी बढ़ गई है, निश्चित रूप से सिटी बसें चलने से लोगों को आवागमन की अच्छी सुविधा मिलेगी.

भारत सरकार की पीएम ई-बस योजना के तहत हरिद्वार में भी सिटी बसें चलाई जाएंगी. योजना के तहत 37 इलेक्ट्रिक बसों का आवंटन हो गया है. रूट सर्वे का कार्य चल रहा है. सप्तऋषि से लेकर लालढांग, बहादराबाद और रोशनाबाद तक बसें चलेंगी. उम्मीद है आगामी कुंभ मेले से पहले सिटी बस संचालन की योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा.
– निखिल शर्मा, एआरटीओ

प्रमुख रूट एवं कनेक्टिविटी
परिवहन विभाग और हरिद्वार पुलिस ने इन बसों के लिए संयुक्त सर्वे पूरा कर लिया है। इन बसों को ज्वालापुर, कनखल, हर की पैड़ी, ऋषिकुल, सिडकुल, भूपतवाला और रुड़की-देहरादून मार्ग से जोड़ने वाले प्रमुख शहरी रूटों पर चलाया जायेगा। अधिकारियों के मुताबिक, सप्तऋषि से सिटी बस सेवा शुरु होगी. यहां से शहर में होते हुए दूरस्थ क्षेत्र लालढांग और बहादराबाद में पतंजलि योगपीठ तक सिटी बसें जाएंगी. इसके अलावा रोशनाबाद मुख्यालय तक भी बसें चलाई जाएंगी. सबसे खास बात यह है कि सिटी बसों में एसी की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी.

Related Articles

Back to top button