उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

UPL क्लोजिंग सेरेमनी से पहले हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का UKD ने भारी विरोध

देहरादून, 1 अक्टूबर, 26. उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन-3 के फाइनल के साथ गुरुवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. समारोह में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस को लेकर पहले से चल रहा विरोध स्टेडियम के बाहर भी देखने को मिला. UKD के कार्यकर्ताओं ने मासूम शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री के पोस्टर और आयोजन से जुड़ी जानकारी के अभाव में प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ भी नारे लगाए गए.

DAV कालेज में मासूम शर्मा ने अभद्र गाली और अभद्र भाषा का किया था प्रयोग
मासूम शर्मा को UPL सीजन-3 की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए बुलाए जाने के बाद से ही उनका विरोध शुरू हो गया था. दरअसल, मासूम शर्मा का नाम इससे पहले देहरादून के DAV कॉलेज में हुए एक विवाद से जुड़ा रहा है. यहां मासूम शर्मा ने एक सार्वजनिक कार्यकम में मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां दी थी.

मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे इस कार्यक्रम में
बड़ी बात ये है की इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी भी मौजूद थे, हालांकि इस घटना से कुछ ही मिनट पहले CM कार्यक्रम से चले गए थे. इसी पुराने प्रकरण को लेकर कई संगठनों ने उनके UPL कार्यक्रम में शामिल होने पर आपत्ति जताई थी. संगठनों की ओर से कार्यक्रम रद्द करने की मांग भी की गई थी. विरोध करने वाले संगठनों का कहना था कि जिस कलाकार को लेकर पहले देहरादून में विवाद हो चुका है, उसे शहर में बड़े सार्वजनिक आयोजन में मंच देना उचित नहीं है.

फाइनल मुकाबले के दौरान UKD कार्यकर्ताओं ने मासूम का किया विरोध
विरोध करने वाले संगठनों का आरोप है कि उनकी आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया गया. गुरुवार को जब UPL का फाइनल मुकाबला चल रहा था. क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारियां चल रही थीं, उसी दौरान UKD के कार्यकर्ता स्टेडियम के बाहर पहुंच गए. प्रदर्शन के दौरान UKD नेता लूसन टोडरिया, प्रमिला रावत समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने मासूम शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की. साथ ही उनके पुराने देहरादून विवाद का जिक्र करते हुए विरोध दर्ज कराया. मौके पर पुलिस भी तैनात रही. प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. पुलिस की गाड़ी में बैठाकर मौके से ले जाया गया.

आयोजन स्थल पर सीएम के बैनर,पोस्टर भी लगे थे
क्लोजिंग सेरेमनी के आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री के बैनर और पोस्टर लगाए गए थे. इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री का नाम और तस्वीर भी दिखाई दे रही थी. ऐसे में जब मासूम शर्मा के विरोध में लोग स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे तो मुख्यमंत्री के पोस्टर भी उनके सामने थे. प्रदर्शनकारियों की ओर से आयोजन से जुड़े तथ्यों की पूरी जानकारी के अभाव में मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए गए. हालांकि, इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री की मौजूदगी को लेकर पहले ही स्थिति साफ की जा चुकी थी. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया था कि मुख्यमंत्री UPL की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल नहीं होंगे.

मूल निवास भूकानून संघर्ष समिति व स्थानीय युवाओं की दो टूक
मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति और कई स्थानीय सामाजिक संगठनों ने क्रिकेट एसो. आफ उत्तराखंड को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि यदि रायपर स्टेडियम में मासूम शर्मा का कार्यक्रम कराया जाता है तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने आयोजकों पर सवाल उठाये हैं कि एक तरफ FIR झेल चुके बाहरी कलाकार को बुलाया जा रहा है, वहीं उत्तराखंड के स्थानीय लोक कलाकारों को ऐसा बड़ा मंच नहीं दिया जा रहा है।

बजरग दल की आपत्ति
बजरंग दल ने स्पष्ट किया है कि उनका विरोध किसी व्यक्तिगत कलाकार से नहीं, बल्कि सार्वजनिक मंचों से होने वाली फूहड़ता और भाषा की अमर्यादा से है। उनका कहना है कि देवभूमि में आयोजित होने वाले इतने बड़े स्पोर्ट्स इवेंट में यवाओं के सामने मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। संगठन ने प्रशासन को चेतावनी और पत्र सौंपा है।

विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि उनका निशाना मासूम शर्मा और उनके कार्यक्रम को लेकर था, लेकिन आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री की तस्वीर और नाम वाले पोस्टर लगाए जाने के बाद प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारे भी सुनाई दिए. इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी विवाद देखने को मिला.

Related Articles

Back to top button