उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

देहरादून में 21 लाख से बना सबसे ऊंचा 181 फीट का रावण, रिमोट से होगा पुतला दहन, शाम 4 बजे के बाद प्रवेश बंद

देहरादून, 16 अक्टूबर, 26. असत्य पर सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने को लेकर हर साल दशहरा पर्व मनाया जाता है. देश भर के तमाम हिस्सों में दशहरा पर्व पर रावण का पुतला दहन कर अच्छाई की जीत का संदेश देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसी क्रम में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंडमें अब तक का सबसे बड़ा181 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. इसके लिए बन्नू बिरादरी की ओर सेपरेड ग्राउंड में रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ का पुतला तैयार कर खड़ा कर दिया है. 20 अक्टूबर को बड़े धूमधाम से रावण दहन होगा.

पिछली बार 121 फीट तो इस बार 181 फीट ऊंचा रावण का पुतला
देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में पिछली बार 121 फीट ऊंचा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का 70 एवं 75 फीट ऊंचा पुतला लगाया गया था. इस साल 181 फीट ऊंचा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का 70-70 फीट ऊंचा पुतला लगाया गया है. साथ ही लंका का भव्य रूप भी तैयार किया जा रहा है. इस आयोजन के लिए लिए बन्नू बिरादरी की दशहरा कमेटी की ओर से करीब 21 लाख रुपए खर्च किए हैं. पिछले साल करीब 16 लाख रुपए खर्च किए गए थे. पिछले सालों के अनुभव को देखते हुए परेड ग्राउंड में जनता और शोभा यात्रा की एंटी के रूट को बदल दिया गया है.

चार बजे के बाद परेड ग्राउंड में नहीं मिलेगा प्रवेश
परेड ग्राउंड में महोत्सव के दिन चार बजे तक प्रवेश होगा। इसके बाद परेड ग्राउंड में किसी की एंट्री नहीं होगी। उन्होंने बताया कि रावण दहन से पहले बिरादरी की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न इलाकों से होकर निकलेगी। इसके बाद परेड ग्राउंड में सबसे पहले लंका दहन होगा। इसके बाद मेघनाथ और कुंभकर्ण का दहन और फिर रावण दहन किया जाएगा।

इस साल दशहरा पर्व में सबसे खास बात ये है कि रावण का पुतला सबसे अधिक 181 फीट का बनाया गया है. 70 फीट ऊंचा कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला तैयार किया गया है. इस बार लंका का भव्य रूप तैयार किया गया है. शोभा यात्रा कलिका मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रस्थान करेगी. पलटल बाजार, मोती बाजार और चकराता रोड होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी.
संतोख नागपाल, प्रधान, दशहरा कमेटी

इस बार परेड ग्राउंड में तिब्बती मार्केट के गेट से होगा प्रवेश
दशहरा कार्यक्रम के दौरान हर साल परेड ग्राउंड में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. जिसके चलते व्यवस्थाओं को मुकम्मल करना एक बड़ी चुनौती हो जाता है. जिसके सवाल पर संतोख नागपाल ने कहा अत्यधिक भीड़ को देखते हुए शोभा यात्रा के परेड ग्राउंड में आने की एंट्री को बदल दिया गया है. इस बार शोभा यात्रा की परेड ग्राउंड में एंट्री दून क्लब के सामने के बजाय तिब्बती मार्केट के गेट से होगी. इसके अलावा, ग्राउंड के हर गेट पर पुलिस प्रशासन की टीम के साथ ही दशहरा कमेटी की ओर से भी बाउंसर की तैनाती की जाएगी.

इस बार रिमोट से जलेगा रावण
रावण दहन के दौरान बड़ी मात्रा में आतिशबाजी होती है. जिसका असर पर्यावरण पर भी पड़ता है. जिसके सवाल पर उन्होंने कहा आतिशबाजी के दौरान इको फ्रेंडली पटाखों का भी इस्तेमाल किया जाएगा. दशहरा कार्यक्रम के दौरान नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल किए जाने के सवाल पर संतोख नागपाल ने कहा इस साल टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. जिसके तहत रिमोट के जरिए रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. रावण के पुतले में 8 बम ऐसे लगाए गए हैं जो रिमोट से ब्लास्ट होंगे. ऐसे में रिमोट का बटन दबाकर, मुख्यमंत्री, मंत्री, मेयर और विधायक, रावण में लगे बम को ब्लास्ट करेंगें.

Related Articles

Back to top button