उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबर

जिला कारागार में बंद कोर्ट ने उर्मिला सनावर मामले में जांच रिपोर्ट मांगी, 29 को होगी जमानत पर सुनवाई

हरिद्वार, 27 अक्टूबर, 26. जिला कारागार में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर मामले में मंगलवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन दाखिल किया. उर्मिला के अधिवक्ता ने कोर्ट पहुंच कर जमानत अर्जी प्रस्तुत की. इस पर कोर्ट ने रानीपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के विवेचना अधिकारी को 29 अक्तूबर तक संबंधित प्रपत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं. जिससे जमानत अर्जी पर सुनवाई हो सके. अदालत ने मामले में पुलिस से जांच आख्या रिपोर्ट भी मांगी है.

रविवार को गिरफ्तार किया गया था उर्मिला सनावर को
गौरतलब है कि बीते रविवार को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सहारनपुर उनके आवास से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उर्मिला को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली लाया गया. जहां आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया. रविवार देर रात को ही उसे कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए.

रोशनाबाद जेल में बंद है उर्मिला सनावर
जिसके बाद से उर्मिला रोशनाबाद जेल में बंद हैं. उर्मिला सनावर के खिलाफ पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप है कि उर्मिला दीपिका राठौर से रविदास पीठ नाम करने और पांच करोड़ की रंगदारी मांग रही थी. इतना ही नहीं उसने परिवार को जान से मारने की धमकी और दीपिका के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर छवि खराब करने की धमकी दी थी.

दीपिका की शिकायत पर पुलिस ने की थी कार्रवाई
दीपिका ने 24 अक्टूबर को रानीपुर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया. रानीपुर कोतवाली पुलिस टीम ने यूपी के सहारनपुर जाकर उर्मिला के आवास से उसकी गिरफ्तारी की थी. अब उर्मिला ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई है. कोर्ट ने पुलिस से जांच आख्या मांगी है. 29 अक्टुबर को सुनवाई का समय दिया है. 29 अक्टूबर को पुलिस की जांच आख्या और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत होने के बाद कोर्ट जमानत अर्जी पर आगे की सुनवाई करेगी.

रानीपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में उर्मिला की गिरफ्तारी की गई है. मामले की जांच की जा रही है. इसका नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं है. यदि कोर्ट का आदेश प्राप्त होता है तो महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में नार्को टेस्ट के लिए भेजा जाएगा.
नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी, हरिद्वार 

Related Articles

Back to top button