देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

स्नातक वालों के लिए रेलवे स्टेशन मास्टर के 1200 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू

सार्थकपहल.काम. रेलवे स्टेशन मास्टर की भर्ती 1200 से ज्यादा पदों के लिए आई है। आरआरबी की तरफ से स्टेशन मास्टर नई भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी हो चुका है। 27 अक्टूबर से ऑनलाइन एप्लिकेशन की विंडो भी खुल चुकी है। विज्ञापन संख्या CEN08/2026 के अंतर्गत इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है।

इस बार स्टेशन मास्टर के पद पर युवाओं का चयन सिंगल स्टेज एग्जाम के जरिए होगा। भर्ती प्रक्रिया में इस प्रमुख बदलाव के साथ रेलवे ने इसके एग्जाम पैटर्न में भी परिवर्तन किए हैं। जीएस, जीके को हटाकर मैथ, साइंस और रीजनिंग को ज्यादा महत्व दिया गया है। इस नौकरी के लिए अभ्यर्थियों को अब इनकी ही तैयारी करनी होगी।

स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 लास्ट डेट
रेलवे स्टेशन मास्टर की यह भर्ती देशभर के अलग-अलग रेलवे जोन के लिए घोषित की गई है। इसमें आरआरबी अहमदाबाद, आरआरबी अजमेर, प्रयागराज, बैंगलोर, भोपाल , भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ, चैन्नई, गोरखपुर,गुवाहटी, गोरखपुर समेत अन्य आरआरबी शामिल हैं। लेकिन सबसे ज्यादा रिक्तियां आरआरबी मुंबई में भरी जाएंगी। आवेदन के समय ही आपको अपने रेलवे जोन की जानकारी भरनी होगी। इस भर्ती के लिए आरआरबी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in या http://www.rrbapply.gov.in पर अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।

रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती में कौन अप्लाई कर सकता है?
शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
उम्र सीमा: कैंडिडेट की उम्र कम से कम 20 साल के अधिकतम 33 साल तक होनी चाहिए। जन्मतिथि के हिसाब से समझें तो जनरल और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स का जन्म 2 जनवरी 1994, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर अभ्यर्थी 2 जनवरी 1991, एससी/एसटी कैंडिडेट्स का जन्म 2 जनवरी 1989 से पहले नहीं होना चाहिए। सभी कैटेगिरी के लिए लोअर एज लिमिट 1 जनवरी 2007 रखी गई है। यानी अगर आरक्षण के हिसाब से देखें तो ओबीसी, नॉम क्रीमी लेयर अभ्यर्थियों को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और एक्स सर्विसमैन को 3-8 साल की छूट मिलेगी।

भर्ती बोर्ड रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद-स्टेशन मास्टर
वैकेंसी-1265
ऑफिशियल वेबसाइट-www.rrbapply.gov.in
आवेदन शुरू-27 अक्टूबर 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट-27 नवंबर 2026
फॉर्म में सुधार करने की विंडो कब खुलेगी-28 दिसंबर 2026 से 7 दिसंबर 2026
मेडिकल स्टैडर्ड-A-2
सैलरी लेवल-7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-06 के मुताबिक सैलरी मिलेगी। बेसिक पे 35400/- के साथ अन्य भत्ते और सुविधाएं मिलेंगी।
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/135224484.cms
अप्लाई करने का लिंक

स्टेशन मास्टर भर्ती का सेलेक्शन क्राइटेरिया
वैकेंसी का 8 गुना अभ्यर्थियों का चयन सिंगल स्टेज सीबीटी एग्जाम के जरिए होगा। यह आरआरबी वाइज होगा। जिसके बाद शॉर्टलिस्टिंग अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के लिए चुना जाएंगे।

सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
लिखित परीक्षा की अवधि 120 मिनट की होगी। जिसमें 100 सवाल आएंगे। इस बार इसके पैटर्न में बदलाव किया गया है। बेसिक साइंस,मैथिमेटिक्स और एनाटिकल कैपेबिलिटी से 60 मार्क्स, डेटा एनालाइसिस और इंटरप्रिटेशन से 30 मार्क्स, लॉजिकल कैपेबिलिटी से 20 मार्क्स के सवाल आएंगे। इसके अलावा मेंटल रीजनिंग से भी 20 मार्क्स के क्वेश्चन पेपर में होगे। लेकिन जीएस, जीए से अब कोई भी सवाल नहीं आएंगे। एग्जाम में 1/3 की निगेटिव मार्किंग भी होगी। हर गलत सवाल के लिए आपके इनके मार्क्स कट जाएंगे।

CBAT: कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट यानी सीबैट के लिए अभ्यर्थियों को वैकेंसी के 8 गुना से कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह परफॉर्मेंस सीबीटी के आधार पर देखी जाएगी। इसमें केवल इंग्लिश और हिंदी में ही सवाल पूछे जाएंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिरेशन: सीबैट और सीबीटी का वैटेज मेरिट लिस्ट में 70 प्रतिशत और 30 प्रतिशत का होगा। इसके बाद वैकेंसी की संख्या जितने अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

मेडिकल एग्जामिनेशन: सबसे आखिरी वाले स्टेज में मेडिकल टेस्ट होगा। इस तरह अब स्टेशन मास्टर रिक्रूटमेंट प्रोसेस से सीबीटी-2 को हटा दिया गया है।

स्टेशन मास्टर वैकेंसी एप्लिकेशन फीस
महिला/ट्रांसजेंडर/एक्स सर्विसमैन और एससी/एसटी/माइनोरिटीज/ईबीसी अभ्यर्थियों को 250/- एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। इनके अलावा बाकी सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 आवेदन शुल्क रखा गया है। फॉर्म भरते समय ही आपको इसका भुगतान भी करना होगा। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button