उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरस्वास्थ्य

चमोली में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत, चट्टान से टकराया, फिर खाई में गिरते ही लगी आग

देहरादून, 30 अक्टूबर, 26. उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलीकॉप्टर कैश हुआ है. ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का यह हेलीकॉप्टर खराब मौसम के बीच बदरीनाथ से यात्रियों को लेकर देहरादून के सहस्त्रधारा आ रहा था. तभी ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) घाटी के पास उसका संपर्क अचानक टूट गया. इस हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे. जिनकी हादसे में मौत हो चुकी है. बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में सवार तीर्थयात्री देश के प्रथम गांव माणा घूमने भी गए थे। इसके बाद सभी हेलीकॉप्टर से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योतिर्मठ क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हो गया। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बता दें कि ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर से जुड़ी यह पहली दुर्घटना नहीं है। इससे पहले भी कंपनी के हेलीकॉप्टरों की केदारनाथ मंदिर के पास और सेरसी हेलीपैड के निकट सड़क पर क्रैश लैंडिंग हो चुकी है। वहीं, कुछ दिन पहले इसी कंपनी के एक हेलीकॉप्टर की टिहरी जिले के चंबा के पास आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी।

बदरीनाथ से भरी थी उड़ान, अचानक हो गया लापता
जानकारी के मुताबिक, इस हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:14 बजे बदीनाथ धाम से उड़ान भरी थी. उड़ान के दौरान जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे चाई गांव के पास हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया और ट्रैकिंग सिस्टम भी उसकी लोकेशन दिखाना बंद कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय सेना, चमोली जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके की ओर रवाना की गई.

वहीं, लापता हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों को खोजने के लिए दो अन्य हेलीकॉप्टर भी तैनात किए गए. काफी खोजबीन के बाद हेलीकॉप्टर का मलबा पहाड़ी पर पड़ा मिला. जहां पहुंचकर रेस्क्यू किया गया. जहां से शव बरामद कर लिया गया है. हादसे में मरने वालों में कर्नाटक के एक इंस्पेक्टर की भी जान गई है. जिनका शव अब सड़क मार्ग से लाया जा रहा है.

हेलीकॉप्टर हादसे जान गंवाने वालों के नाम
कैप्टन हिमांशु सभरवाल (उम्र 48 वर्ष), निवासी- दिल्ली, प्रताप (उम्र 41 वर्ष), निवासी- कर्नाटक, अरुण सालुंके (उम्र 44 वर्ष), निवासी- कर्नाटक, वीबी शंकर गौड़ा (उम्र 39 वर्ष), निवासी- कर्नाटक, सुधीर के (उम्र 50 वर्ष), निवासी- कर्नाटक, एचएस नटराजा (उम्र 51 वर्ष), निवासी- कर्नाटक।

चाई गांव के ऊपर पहाड़ी पर मिला दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर
वहीं, रेस्क्यू अभियान के दौरान ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के पांडुकेश्वर के चाई गांव के ऊपर पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर मिला. जहां हेलीकॉप्टर का मलबा बिखरा पड़ा था. जबकि, शव जले अवस्था में मिले. जिसके बाद शवों को रेस्क्यू कर लाया जा रहा है. इस हादसे में दिल्ली के पायलट हिमांशु समेत कर्नाटक के 5 यात्रियों की जान चली गई.

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है. साथ ही संबंधित अधिकारियों को हादसे के कारणों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं.

ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों के उड़ानों पर रोक
इस हादसे के बाद ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर एहतियातन रोक लगा दी गई है. मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए यूकाडा यानी उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ प्रतीक जैन ने कहा कि, बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए चार्टर्ड हेलीकॉप्टर आ रहा था. दोपहर करीब 1.14 बजे बदरीनाथ से टेकऑफ हुआ था. प्राधिकरण की ओर से हर हेलीकॉप्टर का लाइव लोकेशन ट्रैक किया जाता है.

जब यह हेलीकॉप्टर जोशीमठ वैली क्रॉस कर रहा था, उसी दौरान हेलीकॉप्टर का लाइव लोकेशन ट्रैकिंग गायब हो गया, उसके बाद से अभी तक हेलीकॉप्टर को ट्रैक नहीं किया जा सका. इस हेलीकॉप्टर में एक पायलट और 5 यात्री सवार थे. इसके साथ ही ट्रांस भारत एवियशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टर की उड़ान पर रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और आर्मी की एक टीम को रेस्क्यू के लिए रवाना कर दिया गया है.
– प्रतीक जैन, सीईओ, यूकाडा

मौसम कंडीशन को देखते हुए दी गई थी ऑपरेशन की अनुमति
उन्होंने बताया कि जब इस हेलीकॉप्टर का लाइव लोकेशन ट्रैकिंग गायब हो गया, उसके बाद स्थानीय लोगों से इससे संबंधित जानकारी ली गई. इतना ही नहीं चमोली जिला प्रशासन से भी इसकी जानकारी ली गई. जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया.

Related Articles

Back to top button