देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

8वीं पास के लिए पंजाब- हरियाणा चंडीगढ़ हाई कोर्ट में चौकीदार भर्ती, उम्र 35 साल, लास्ट डेट 21 नवम्बर

सार्थकपहल.काम. 8वीं तक पढ़ाई की है या इससे ज्यादा पढ़े-लिखे जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए हाई कोर्ट में वैकेंसी आई है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ कोर्ट परिसर के लिए हाल ही में चौकीदार भर्ती निकाली है। अगर आप सोच रहे हैं कि कोर्ट में नौकरी है तो चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा होगी। तो ऐसा भी नहीं है। हाई कोर्ट में चौकीदार के पद पर उम्मीदवार केवल इंटरव्यूर से भर्ती होंगे। इसके अलावा कोई भी परीक्षा नहीं होगा। इसीलिए आपको परीक्षा के लिए भी घबराने की जरूरत नहीं है।

पंजाब- हरियाणा चंडीगढ़ हाई कोर्ट की तरफ से हाल ही में चौकीदार भर्ती का विज्ञापन अपनी वेबसाइट http://www.highcourtchd.gov.in पर जारी किया है। यह पद एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ के अंदर भरा जाएगा। 22 पद हैं, जिसके लिए अभ्यर्थी अप्लाई भी कर सकते हैं। 31 अक्टूबर से ही कोर्ट ने इस वैकेंसी के लिए एप्लिकेशन पोर्टल खोल दिया है।

हाई कोर्ट में चौकीदार बनने के लिए योग्यता
कैंडिडेट ने कम से कम मिडिल स्टैंडर्ड यानी 8वीं कक्षा पास की हो।
8वीं से लेकर 12वीं पास कर चुके अभ्यर्थी आवेदन के योग्य हैं लेकिन इससे ज्यादा शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।
ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी पात्र नहीं है।
उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 35 साल तक होनी चाहिए। एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियों को उनकी सेवा के अतिरिक्त 3 साल ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।
योग्यता से जुड़ी सभी शर्तें कैंडिडेट्स आवेदन की आखिरी तारीख के हिसाब से लागू होंगी।

चौकीदार सरकारी भर्ती की जरूरी डिटेल्स
हाई कोर्ट पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़
पद- चौकीदार
वैकेंसी- 22 (जरनल-19, एससी/एसटी/बीसी -02, एक्स सर्विसमैन-01)
आवेदन कब शुरू हुए – 31 अक्टूबर 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट- 21 नवंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट- www.highcourtchd.gov.in
योग्यता- 8वीं पास से लेकर 12वीं पास
पोस्टिंग कहां होगी- चंडीगढ़
सेलेक्शन प्रोसेस- इंटरव्यू
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन- https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/135451098.cms
अप्लाई करने का लिंक

चौकीदार के लिए केवल इंटरव्यू होगा
हाई कोर्ट में चौकीदार बनने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी पेपर या एग्जाम की तैयारी नहीं करनी होगी। हालांकि इंटरव्यू के लिए आपको रेडी रहना होगा। क्योंकि पूरा सेलेक्शन प्रोसेस इसी पर टिका है। इंटरव्यू राउंड 50 नंबर का होगा। जिसमें अभ्यर्थी की व्यवहार और काम के लिए उपयुक्तता देखी जाएगी। दोनों 25-25 नबंर के होंगे। लेकिन अगर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा रही तो हाई कोर्ट शॉर्टलिस्टिंग के लिए कोई दूसरा तरीका भी अपना सकता है। इसका पूरा शेड्यूल कोर्ट की वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा।

फॉर्म भरने केलिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
8वीं की मार्कशीट
10वीं की मार्कशीट (जन्मतिथि के लिए)
जाति प्रमाण पत्र
बीसी कैंडिडेट्स के लिए जाति प्रमाण पत्र और नॉन क्रीमी लेयर का घोषणा पत्र
एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियों को डिस्चार्ज बुक
पहले से कार्यरत उम्मीदवारों के लिए NOC
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
अन्य डॉक्यूमेंट जो लागू हो

ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को फीस भी भरनी होगी। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा। जनरल अभ्यर्थियों को 700/-, एससी/एसटी/बीसी को और एक्स सर्विसमैन को 600/- एप्लिकेशन फीस की पेमेंट करनी होगी। एक बार फीस का भुगतान होने के बाद यह किसी भी सूरत में वापस नही होगी। इसका खासतौर से ध्यान रखें। ऐसे में फॉर्म फिलिंग के समय ही अपनी सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करने के बाद इसे फाइनल सबमिट करें। इसके अलावा अगर अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में कोई भी परेशानी आती है, तो अभ्यर्थी टेक्निकल हेल्पलाइन नंबर 8100091298 या पर संपर्क कर सकते हैं और कोर्ट की वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button