उत्तराखंडदेश-विदेशशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

केदारताल ट्रेक हादसे में अब तक 6 शव मिले, अन्य दो की खोजबीन जारी, 4 शवों की पहचान

उत्तरकाशी, 5 नवम्बर, 26. उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर लापता 7 ट्रेकर्स और एक गाडड में से 6 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं. जबकि 2 की तलाश अभी भी जारी है. एनडीआरएफ के अलावा उत्तराखंड वन विभाग व अन्य टीमें लगातार सर्च एंड रेस्क्यू में जुटी हुई हैं. वहीं 4 नवंबर को बरामद दो शवों की परिजनों द्वारा पहचान की गई है.

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर 27 अक्टूबर को गए 13 सदस्य दल के 5 सदस्य सुरक्षित हैं, जबकि 8 एवलॉन्च/लैंडस्लाइड का शिकार हो गए. इनमें 7 ट्रेकर्स और एक स्थानीय गाइड के रूप में शामिल है. ट्रेकर्स में भी 5 पश्चिम बंगाल के जबकि दो उत्तर प्रदेश की महिला पर्वतारोही हैं. अब तक बरामद 6 शवों में से 4 की पहचान हो चुकी है. इसमें दो महिला यूपी की हैं और 2 पश्चिम बंगाल के हैं. जबकि दो की शिनाख्त बाकी है.

इसमें 40 वर्षीय रिंटू मंडल पुत्र सुनीलचंद्र मंडल व 30 वर्षीय उदय घोष पुत्र दिनेश घोष निवासी सालबानी, पोस्ट आंचुरी सालबोनी, बांकुरा, पश्चिम बंगाल और 28 वर्षीय वर्तिका वर्मा व 29 वर्षीय दीपिका वर्मा (सगी बहनें) पुत्री नारायण वर्मा निवासी गायत्री पुरम, विकासनगर लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. वहीं दो अन्य की शिनाख्त होना अभी बाकी है.

बता दें कि, 27 अक्टूबर को 13 सदस्य दल केदारताल ट्रेक पर गंगोत्री से रवाना हुआ था. इसमें 7 ट्रेकर्स, एक गाइड, 2 कुक और 3 पोटर्स शामिल थे. इसमें एक कुक 28 अक्टूबर को ही गंगोत्री लौट आया था. दल के अन्य सदस्यों को 29 अक्टूबर को वापस आना था. लेकिन 30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एंजेसी को अचानक बदले मौसम और बर्फबारी के कारण दल के फंसने की सूचना मिली. इसके बाद वन विभाग, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम ने सर्च एंड रेस्क्यू अभियान शुरू किया.

जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र, उत्तरकाशी द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, चुनौती बन रहे मौसम के बीच 2 नवंबर को सर्च एंड रेस्क्यू टीम को 4 हजार मीटर की ऊंचाई पर दल के सदस्यों का सामान मिला. इसके बाद 3 नवंबर को दल को एक महिला और एक पुरुष के शव मिले. वहीं 4 नवंबर को 2 और सदस्यों के शव अगल-अलग दूरी पर मिले. इसके बाद आज 5 नवंबर को टीम ने दल के 2 अन्य सदस्यों की डेड बॉडी बरामद की. इस तरह अभी तक 6 सदस्यों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है.

Related Articles

Back to top button