उत्तराखंडक्राइमयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

कॉलेज जा रही विवाहिता को लड़कियों ने बीच सड़क पर जमकर पीटा, जान से मारने की धमकी दी

हरिद्वार, 5 नवम्बर, 26. धनौरी के एक कॉलेज में पढ़ने जा रही विवाहिता से चार युवतियों ने जमकर मारपीट कर दी। युवतियों ने बीच सड़क पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी भी दी। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, दौलतपुर निवासी हिमांशी गिरी पत्नी चंद्रमोहन धनौरी के कॉलेज जाती है। आरोप है कि वह कॉलेज की पढ़ाई संबंधित फाइल बनवाने के लिए कुछ कागजों की फोटो स्टेट कराने के लिए बाजार में आई थी। इसी दौरान पहले से ही मौजूद दौलतपुर गांव की दो और जसवावाला गांव की एक व धनौरी गांव की एक युवती ने विवाहिता को घेर लिया। उसके साथ कॉलेज के पास पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।

आसपास के लोगों ने किसी तरह से विवाहिता को युवतियों से छुड़ाया, मगर जाते-जाते आरोपि युवतियां विवाहिता को जान से मारने की धमकी दे गईं। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस चौकी धनौरी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित युवतियों से उसे जान का खतरा है, इसलिए, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि, वह कॉलेज में अपनी पढ़ाई कर सके। सीओ बहादराबाद देवव्रत जोशी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button