देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

RITES Limited ने नवरत्न कंपनी में ग्रेजुएट-डिप्लोमा वालों के लिए निकाली भर्ती, न रिटन टेस्ट न इंटरव्यू, नंबरों से मेरिट

सार्थकपहल.काम. RITES  ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा या आईटीआई करने के बाद अब आगे क्या करें? समझ नहीं आ रहा तो आगे बढ़ना इतना मुश्किल टास्क भी नहीं है, जितना आपको लग रहा होगा। करियर की शुरुआत आप किसी भी अच्छी जगह अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग से कर सकते हैं। हाल ही में सरकारी कंपनी में यह अपॉर्चुनिटी भी आई है। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस की 281 सीटों पर आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस भी शुरू हो चुका है।

यह अप्रेंटिसशिप ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड (आईटीआई) पास कैटेगिरी के लिए घोषित की गई है। सभी में 1 साल का ट्रेनिंग पीरियड होगा। इस अवधि में आपको हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा। लेकिन यह कैटेगिरी के हिसाब से अलग-अलग तय किया गया है।

RITES अप्रेंटिस की वैकेंसी और योग्यता
ग्रेजुएट अप्रेंटिस इंजीनियरिंग 125 मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग डिग्री बी.ई/बीटेक/बी आर्क) चार साल की फुल टाइम से की होनी चाहिए।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस नॉन इंजीनियरिंग 43 नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (बीए/बीबीए/बी.कॉम/बीएससी/बीसीए)में तीन साल की डिग्री पूरी की हो।
डिप्लोमा अप्रेंटिस 62 तीन साल का फुल टाइम इंजीनियरिंग डिप्लोमा
ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई) 51 आईटीआई पास-आउट (फुल टाइम कोर्स किया हो)
कुल 28

RITES अप्रेंटिस में स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 15650/-
डिप्लोमा अप्रेंटिस: 13450/-
ट्रेड अप्रेंटिस: 10,560/-
https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/135640795.cms

बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन
अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टिलिस्टिंग के जरिए होगा। यह मेरिट लिस्ट मार्क्स के आधार पर बनाई जाएगी। इसके लिए कोई भी रिटन टेस्ट या इंटरव्यू नहीं होगा। अगर दो या ज्यादा अभ्यर्थियों के एज जैसे मार्क्स होते हैं, तो जो अभ्यर्थी उम्र में बड़े होंगे उन्हें प्रेफरेंस मिलेगी। जनरल/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 60 प्रतिशत क्वालिफाइंग मार्क्स तय किए गए हैं। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)/पीडब्ल्यूबीडी के लिए यह 50 प्रतिशत रखे गए हैं।

जो अभ्यर्थी कट ऑफ की तारीख 5 नवंबर 2026 को रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं या जिनकी 18 साल की उम्र पूरी नहीं हुई है, वो आवेदन के योग्य नहीं होंगे। इसके अलावा जिन लोगों ने पहले ही अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग कर ली है, या जिन्हें एक साल या इससे ज्यादा काम का अनुभव है, वो भी योग्य नहीं माने जाएंगे।

अप्लाई करने की लास्ट डेट
इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले NATS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आईटीआई पासआउट कैंडिडेट्स के लिए पंजीकरण की सुविधा NAPS पोर्टल पर रहेगी।
यहां रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी यूजर आईडी/ईमेल आईडी के जरिए लॉगइन करना होगा।
अब Apprenticeship Openings में आपको Opportunities में RITES Limited का नाम नजर आएगा।
यहीं आपको फॉर्म फिल करना होगा। NATS/NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद कैंडिडेट्स को एप्लिकेशन फॉर्म के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
इसका लिंक apprentice.rites.com पर उपलब्ध होगा।
डॉक्यूमेंट्स में मार्कशीट/डिप्लोमा पासिंग सर्टिफिकेट/आईटीआई मार्कशीट, जन्मतिथि, एससी/एसटी सर्टिफिकेट, आइडेंटी प्रूफ, ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स अपलोड होंगे।
पीडीएफ फॉर्मेट में 10MB साइज में यह अपलोड होंगे।
राइट्स की इस भर्ती का एप्लिकेशन फॉर्म 25 नवंबर 2026 तक भरना होगा। इसके बाद विंडो बंद हो जाएगी।
अगर इस भर्ती से जुड़ी कोई भी क्वेरी है, तो आप apprenticeship@rites.com पर ईमेल कर सकते हैं। साथ में आपको NATS/NAPS अप्रेंटिस रजिस्ट्रेशन आईडी/नंबर, कैंडिडेट को अपना पूरा नाम और कॉन्टेक्ट डिटेल्स भी देनी होगी।

Related Articles

Back to top button