बीटेक फ्रेशर्स के लिए सरकारी कंपनी ECIL में अप्रेंटिस की भर्ती, कोई एग्जाम नहीं, 12 दिसंबर तक करें आवेदन

सार्थकपहल.काम। सरकारी कंपनी में अप्रेंटिसशिप करके अच्छा एक्सपीरियंस ले सकते हैं। हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस और टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस वैकेंसी के जरिए इंजीनियरिंग की अलग-अलग ब्रांचों में 200 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। ट्रेनिंग दौरान आपको हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा।
कंपनी- इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECIL)
पद- अप्रेंटिस
वैकेंसी- 242
विज्ञापन संख्या- 12/2026
ऑफिशियल वेबसाइट- www.ecil.co.in
अप्लाई करने की लास्ट डेट- 12 दिसम्बर, 2026
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की डेट- 17 दिसंबर-19 दिसंबर 2026
अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कब से शुरू- 1 जनवरी 2027
ट्रेनिंग की अवधि- 1 साल
भर्ती का आधिकरिक नोटिफिकेशन- https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/136183262.cms
ECIL अप्रेंटिसशिप में कौन अप्लाई कर सकता है?
यह अप्रेंटिसशिप ECE, CSE/IT, मैकेनिकल, EEE, EIE, सिविल और केमिकल ब्रांच में होगी। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए इसमें 200 और डिप्लोमा वालों के लिए 42 वैकेंसी हैं।
कैंडिडेट ने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.ई/बीटेक का कोर्स संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में किया हो।
डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 3 साल का डिप्लोमा कोर्स 1 अप्रैल 2024 या इसके बाद किया होना चाहिए।
अभ्यर्थी की उम्र अधिकतम 25 साल या इससे कम होनी चाहिए। इसकी गणना 31 दिसंबर 2026 के हिसाब से की जाएगी।
ऊपरी एज लिमिट में एससी/एसटी कैंडिडेट्स को 5 साल, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 3 साल और पीडब्ल्यूडी को 10 साल की छूट दी जाएगी।
अप्रेंटिस के लिए सेलेक्शन प्रोसेस
इस अप्रेंटिसशिप अभ्यर्थियों को पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
इस राउंड के लिए कैंडिडेट्स को अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी के सेट के साथ वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा।
ऑललाइन रजिस्ट्रेशन एप्लिकेशन फॉर्म हस्ताक्षर किया हुआ। जिसपर कलर पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ चिपकाएं।
ओरिजनल सर्टिफिकेट के साथ NATS रजिस्ट्रेशन, जन्मतिथि, आईडी प्रूफस, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, जाति और पीडल्यूडी सर्टिफिकेट साथ में ले जाने होंगे।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ‘इलेक्ट्ऱनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, कॉर्पोरेट लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर (CLDC), नालंदा कॉम्प्लेक्स, ईसीआईएल (पीओ), हैदराबाद- 500062’ पते पर होगा।
इस स्टेज में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यह क्वालिफिकेशन एग्जामिनेशन के मार्क्स पर बनेगी। जिसमें बीई/बीटेक या डिप्लोमा के मार्क्स देखे जाएंगे।
नई अप्रेंटिसशिप में अप्लाई कैसे करें?
इस अप्रेंटिस में जो भी कैंडिडेट्स अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन और ऑफिशियल वेबसाइट पर फॉर्म इन तरीकों से आवेदन करना होगा।
इसमें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करने का स्टेप है। कैंडिडेट्स को नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) वेबसाइट e.http://www.nats.education.gov.in.पर अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए पंजीकरण करना होगा।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड क्रिएट होने के बाद अगले स्टेज में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर फॉर्म फिलिंग होगी।
इसके लिए ecil.co.in के करियर सेक्शन में जाएं। यहां Current Job Opening में अप्रेंटिसशिप में अप्लाई करने का ऑप्शन मिलेगा।
अब जो-जो डिटेल्स आपके मांगी जाती है, उसे सही तारीके से भरते रहें।
जानकारी आपके सर्टिफिकेट से मैच होनी चाहिए। पूरा फॉर्म अच्छे से भरने के बाद इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
इस भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कैंडिडेट्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।



