खेलसामाजिकस्वास्थ्य

आर्थिक तंगी से गुजर रहे विनोद कांबली के इलाज का खर्चा उठाएंगे एकनाथ शिंदे, लंबे समय से हैं बीमार

नई दिल्ली, 28 नवम्बर, 26. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांबली परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। विनोद कांबली ने अपने परिवार के साथ एकनाथ शिंदे से मुलाकात की जिसके दौरान शिंदे ने उनके इलाज का पूरा खर्च और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की बड़ी जिम्मेदारी स्वीकार करने का आश्वासन दिया।

एकनाथ शिंदे ने दी साथ खड़े रहने की गारंटी
इस मुलाकात के दौरान एकनाथ शिंदे ने कांबली परिवार के साथ खड़े रहने की स्पष्ट गारंटी दी। शिंदे के इस कदम को एक बार फिर उनकी संवेदनशीलता और मददगार स्वभाव से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि वे पहले भी कई जरूरतमंदों की सहायता करते रहे हैं और कई बार तो अपना काफिला रोककर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।

आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं विनोद कांबली
विनोद कांबली इन दिनों आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के दौर से गुजर रहे हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक केयर सेंटर से उनका वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच उनकी हालत को लेकर काफी चिंता देखी गई थी और उसी पृष्ठभूमि में शिंदे की ओर से यह बड़ा सहारा सामने आया है।

विनोद कांबली करा रहे उपचार
फिलहाल विनोद कांबली ठाणे के घोडबंदर रोड स्थित कासारवडवली के निदान सेंटर फॉर एल्डरली केयर में रह रहे हैं और वहीं अपना उपचार करा रहे हैं। इस केंद्र में उन्हें जरूरी देखभाल और सुविधाएं मिल रही हैं वहीं वायरल हुए एक वीडियो में कांबली स्वयं वहां की साफ-सफाई और कर्मचारियों व लोगों से मिले स्नेह पर संतोष जताते हुए आभार व्यक्त कर चुके हैं।

बीच के समय में कांबली की सेहत काफी बिगड़ गई थी और उन्हें चलने-फिरने में भी खासी परेशानी हो रही थी, जबकि कमजोर आर्थिक स्थिति ने उनकी चुनौतियों को और बढ़ा दिया।

Related Articles

Back to top button