उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

स्वर्गाश्रम में हाथी ने फक्कड़ बाबा को पटक कर मार डाला

यमकेश्वर। स्वर्गाश्रम में हाथी के गुस्से का कोपभाजन बगीचे में आराम से सो रहे एक फक्कड़ बाबा को बनना पड़ा। हाथी ने फक्कड़ बाबा को वहीं पर पटक कर मार डाला। हाथी इतने गुस्से में था कि इसके अलावा वहां पर सो रहे एक अन्य बाबा को भी हाथी ने ठोकर मारी, लेकिन वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। घायल बाबा को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

स्वर्गाश्रम के भागीरथी धाम मार्ग पर रात्रि में बगीचे के इर्द-गिर्द फक्कड़ संन्यासी और साधु रात बिताते हैं। सोमवार को तड़के बगीचे में हाथी आ धमका और वहां सो रहे फक्कड़ बाबा को उठाकर पटक दिया।  50 वर्षीय इस फक्कड़ बाबा के साथ और भी कई श्रद्धालु सो  रहे थे। एक अन्य को भी हाथी ने ठोकर मारी थी, लेकिन वह बाबा कुछ दूर जाकर गिर गया। फिर जैसे ही उसे होश आया तो वह नौ दो ग्यारह हो गया। स्थानिय लोगों  ने इस घटना से पुलिस को अवगत कराया।

थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। वन विभाग को भी सूचित कर दिया गया। इतने में हाथी बगीचे से होकर जंगल निकल गया। मृतक की शिनाख्त मदनदास पुत्र अनिलदास निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button