देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

सलमान-कटरीना की ‘टाइगर 3’ ईद पर रिलीज को तैयार

Listen to this article

नई दिल्ली। सलमान-कटरीना की ‘टाइगर 3’ ईद पर रिलीज को तैयार है। शाहरुख खान की ‘पठान’ की रिलीज डेट की घोषणा के बाद से ही दर्शक सलमान खान की ‘टाइगर 3’ की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। बृहस्पकिनाप को यशराज फिल्म्स ने वीडियो जारी कर सलमान-कटरीना की फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

सलमान खान खान ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टाइगर 3’ का पहला टीजर जारी किया है। टीज़र में कटरीना सलमान से पूछती हैं, ‘क्या आप रेडी हो’ तक सलमान कहते हैं, कि ‘टाइगर हमेशा रेडी होता है’। 21 अप्रैल 2023 को अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर यशराज फिल्म्स के साथ टाइगर 3 का जश्न मनाएं।

https://sarthakpahal.com/

टाइगर 3 सलमान-कटरीना की एक्शन फिल्मों की सीरीज का तीसरा भाग है। इसका निर्देशन मनीष शर्मा द्वारा किया जाएगा। फिल्म में, सलमान भारतीय जासूस अविनाश सिंह ‘टाइगर’ राठौर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे एक पाकिस्तानी जासूस जोया हुमैमी (कटरीना) से प्यार हो जाता है। फिल्म की शूटिंग हाल ही में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में पूरी हुई है।

भीषण धमाके में मकान की छत उड़ी, 12 की मौत, दर्जनों घायल

ताजा खबरों के लिए देखते रहिए:- sarthakpahal.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button