उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबर

बाबा विश्‍वनाथ के दरबार में मोदी ने बजाया डमरू

वाराणसी। बाबा विश्‍वनाथ के दरबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डमरू बजाकर सब लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानमंत्री वाराणसी में रोड शो के दौरान शुक्रवार को बाबा काशी विश्‍वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। काशी विश्वनाथ गर्भगृह के ठीक सामने डमरू दल का वादन देख कर पीएम नरेंद्र मोदी ने डमरू दल के सदस्यों के पास जाकर उनसे डमरू बजाने की अपनी इच्‍छा जाहिर की। स्‍वर्ण शिखर के ठीक सामने बाबा दरबार में यह पहला मौका था जब खुद पीएम नरेंद्र मोदी भोले बाबा के दरबार में डमरू हाथ में लेकर बजाकर बाबा भोलेनाथ को प्रसन्‍न कर रहे थे।

https://sarthakpahal.com/

रोड शो के रूप में शुरू पीएम मोदी की अगुवाई में शक्ति प्रदर्शन काशी विश्‍वनाथ धाम पर भक्ति के रूप में बदल गया। काशी विश्वनाथ धाम में विधिवत पूजन-अर्चना के बाद पीएम का काफिला सोनारपुरा, अस्सी होते हुए लंका पहुंचा। यहां काशी पुराधिपति का अभिषेक कर महादेव से यूपी विजय का आशीर्वाद मांगा।

पीएम के मेगा शो में जगह-जगह लघु भारत भी नजर आया। सड़क किनारे और चौराहों पर पुष्प वर्षा के साथ ही गीत, संगीत और नृत्य का संगम भी दिखा। घंटों से इंतजार कर रहे लोगों में उनके प्रति अपनापन और उन्हें देखने की आतुरता भी खूब दिखी।

 

Related Articles

Back to top button