Uncategorizedउत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

पौड़ी जिले में 35 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

यमकेश्वर। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद जो तस्वीर सामने आई उसमें पौड़ी जिले में 35 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी है। जिनमें यमकेश्वर से तीन, चौबट्टाखाल से सात, लैंसडाउन से 5, कोटद्वार से नौ, पौड़ी से 6 और श्रीनगर से पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। पौड़ी जिले में 47 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य दांव पर लगाया था, जिनमें से 35 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। इस बार पौड़ी की सारी सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया।

इस बार जिले में 54.47 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी सीटों पर कांग्रेस जमानत बचाने में सफल रही। इसके अलावा सबसे चौंकाने वाली बात यह भी रही कि 3,387 वोटर ऐसे भी रहे जिन्होंने किसी भी दल पर विश्वास न जताना उचित नहीं समझा और नोटा का बटन दबा दिया।

यूपी रोडवेज में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी बुजुर्ग महिलाएं

sarthakpahal.com पढ़ते रहिये

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button