क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

कश्मीरी गेट के पास निर्माणाधीन इमारत गिरने से कई लोग दबे

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास निकोलसन रोड पर एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की सूचना है, अब तक आठ लोगों को निकाला जा चुका है। घटनास्थल पर एक दर्जन से ज्यादा एम्बुलेंस, कई पीसीआर व दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सूचना मिलते ही तुरंत आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ और डीडीएमए की टीम को राहत और बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

बिल्डर और मालिक गुरु चरण सिंह बताया जा रहा है। इस पर स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और डीडीएमए को घटना स्थल पर पहुंचने के लिए सूचित किया गया। मौके से 8 मजदूरों का रेस्क्यू करा लिया गया है। संभावना है कि चार से ज्यादा लोग अभी मलबे में दबे हो सकते हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

बंशीधर भगत को मिली प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button