उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरशिक्षा

सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की शिकायतें ठंडे बस्ते में

देहरादून। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करने पर स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। सोमवार को डीआईजी गढ़वाल ने जनपद प्रभारियों के साथ बैठक की और संबंधित निर्देश दिए। कहा गया कि, सूचना के अधिकार से सम्बन्धित प्रकरणों में सूचना समय से उपलब्ध करायी जाय। इसी प्रकार सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को भी गंभीरता निस्तारित करने को कहा गया।

सोमवार को डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने ढालवाला ऋषिकेश देहरादून स्थित रेलवे सभागार में गढ़वाल परिक्षेत्र के जनपदों के पुलिस प्रभारियों के साथ गोष्ठी की। निर्देशित किया गया कि, आगामी चारधाम यात्रा को सुगम व सुचारु रुप से सम्पन्न कराने के लिए सभी जनपदों को नये सिरे से डेंजर जोन, बोटल नेक प्वांइट को समय से चिन्हित कर सुरक्षात्मक उपाय करें।

चारधाम यात्रा में यात्रियों व श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए रेंज स्तर से बुकलेट जिसमें पूरी यात्रा रुट की जानकारी के साथ ही जनपदों के पर्यटक स्थल, होटल, गेस्ट हॉउस, बस, टैक्सी संचालकों, थाने-चौकियों, प्रशासन के महत्वपूर्ण अधिकारियों के मोबाइल नम्बर का भी समावेश होगा। जो पर्यटक सुविधा केन्द्र पर उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही इच्छुक कर्मियों को पर्यटन सम्बन्धी कैप्सूल कोर्स कराने के लिए भी निर्देशित किया गया।

अपराध स्थिति की समीक्षा की गई
बताया कि, एक साल से अधिक लम्बित विवेचनाओं, पार्ट पेंडिंग अभियोगों जिनका अनावरण शेष है, उनका निस्तारण करें। सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों में शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करें। लूट, डकैती, हत्या जैसे गम्भीर अपराधों के अनावरण करने के साथ अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्यवाही और लम्बित अपराधों के अनावरण करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी प्रकार मुख्यालय स्तर पर प्रचलित वाहनों से सम्बन्धित अभियान में समीक्षा कर लावारिस, व एमवीएक्ट में सीज वाहनों के निस्तारण की कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button