उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

पटेलनगर थाना क्षेत्र में चोरी की अनोखी वारदात

देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र में चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी पटेलनगर थाना क्षेत्र में चोरी की के मामले में जेल जा चुका है। वह फाइबर केबल ठीक करने वाली कंपनी में कर्मचारी है।

घटना क्लेमेन्टाउन थाना क्षेत्र के टर्नर रोड की है। शनिवार दोपहर एक बजे गली नं. 19 में प्रेम प्रकाश की पत्नी मंगलेश शर्मा अकेली रहती है। उनके पति की पिछले साल कोविड से मौत हो चुकी है। एक युवक ने कमरे की घंटी बजाई। उसने कहा कि हेड आफिस से आपके घर की शिकायत आई है कि आपका ब्राडबैंड खराब है। इस पर मंगलेश ने उसे अंदर बुला लिया। उस समय मंगलेश अपनी बेटी से फोन पर बात कर रही थी, जो कि आस्ट्रेलिया में रहती है। मंगलेश बेटी का फोन काटकर युवक को ऊपर कमरे में ले गयी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

जब मंगलेश पानी लेकर आई तो उसने देखा कि युवक ने कुछ छिपाया है। जब उसने पूछा तो उसने पिस्तौल तान दी और उसको जेवर उतारने को बोला। मंगलेश ने कड़े, चेन, टाप्स आदि दे दिये। इसके बाद उसने लाकर खोलने को बोला। मंगलेश के शोर मचाते ही गुस्साए बदमाश ने गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली फर्श में लगी। इसी का फायदा उठाकर मंगलेश वहां से भाग गयी।

बदमाश ने अपना बैग उठाकर आईएसबीटी की ओर भागा। भागते-भागते उसने लोगों पर कई फायर झोंकें। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत आईएसबीटी के आसपास नाकेबंदी कर दी। बदमाश एक वाल्बो में छुपकर बैठ गया। उसने पुलिस पर भी पिस्तौल तानी, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपेंद्र चौधरी, निवासी चंद्रबनी, पटेलनगर बताया। पुलिस ने उसके द्वारा लूटा हुआ माल बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button