उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

जयमाला के समय गोली तड़तड़ाई, शादी समारोह में अफरा तफरी

नैनीताल। जयमाला के समय गोली चलने से शादी समारोह में अफरा तफरी मच गयी। गोली दूल्हे को रगड़ती हुई निकल गयी। जब जयमाला के समय दूल्हा दुुल्हन की फोटोग्राफी चल रही थी, तभी अचानक गोली तड़तड़ाहट से शादी की खुशियों में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान दिनेश बोरा के अनुसार गोली चलाने वाले का पता नहीं चल पाया है। दूल्हे को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

https://sarthakpahal.com/

सोमवार को ओखलकांड ब्लाक के सुनकोट में देवीधुरा निवासी दीवान सिंह के पुत्र की बारात राम सिंह के घर आई थी। बारातियों का खूब स्वागत हुआ। जयमाला कार्यक्रम के दौरान अचानक गोली चलने से अफरातफरी मच गयी। शादी समारोह के सारे कार्यक्रम रोक दिए गये हैं। दूल्हे को चंपावत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया। हालांकि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

सूचना पर मुक्तेश्वर पुलिस और राजस्व पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी इकट्ठा की। जख्मी दूल्हे को लोग करीब दो किमी पैदल चलकर नजदीकी चंपावत के पाटी स्थित अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद उसे हल्द्वानी के एसटीएच के लिए रेफर कर दिया गया। घटना से गांव में दहशत फैल गयी है।

महिला संगीत और प्रीतिभोज भी चला
दुल्हन के साथ बेटे का इंतजार कर रहे परिवारीजन अब दूल्हे की सलामती की दुआ कर रहे हैं। वारदात के बाद से दूल्हे माता पिता सदमे में है। आज होने वाला महिला संगीत और प्रीतिभोज कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। एसडीएम के अनुसार दूल्हे के घायल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस को तत्काल मौके पर भेज दिया गया था।

मामला राजस्व क्षेत्र से जुड़ा है, घटना का पता चलते ही मुक्तेश्वर पुलिस मौके पर है। प्रथम दृष्ट्या कोई पुरानी रंजिश का पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गयी है। -प्रमोद साह, सीओ, भीमताल।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button