उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

महिलाएं मुफ्त में ले सकती हैं सिलाई मशीन, पात्रता से लेकर आवेदन का तरीका देखें

Listen to this article

नई दिल्ली। महिलाएं मुफ्त में सिलाई मशीन योजना के तहत ग्रहण कर सकती हैं। हमारे देश में कई जरूरतमंद लोग हैं जिन्हें सरकार की मदद की आवश्यकता पड़ती है। केंद्र और राज्य दोनों सरकारें अपने अपने स्तर पर गरीब वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन्हीं योजनाओं में एक योजना है ‘मुफ्त सिलाई मशीन योजना।’ इस योजना के तहत आपको एक भी पैसा नहीं देना है। आप इस योजना के तहत सिलाई मशीन मुफ्त अपने घर ले जा सकती हैं। तो चलिए बताते हैं इसके लिए क्या करना है:-

सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और वो खुद का काम कर सके, इसलिए उन्हें मुफ्त सिलाई मशीन दे रही है। इस योजना के तहत देश के हर राज्य में 50 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दे रही है।

क्या-क्या जरूरी कागजात चाहिए
अगर आप इस मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करना चाहती हैं तो आपको इसके लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, एक्टिव मोबाइल नंबर, विकलांग या विधवा होने पर संबंधित प्रमाण पत्र चाहिए।

क्या है इसकी योग्यता
अगर आपकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है, आप श्रमिक महिला हैं, आपकी पति की आय 12 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं आदि। ग्रामीण और शहरी दोनों जगह की महिलाएं इस योजना में शामिल हो सकती हैं।

आवेदन करने का तरीका
सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर जाना है। यहां से आपको मुफ्त सिलाई मशीन वाले आवेदन पत्र को डाउनलोड करके भरना है।

इसके बाद भरे हए फार्म के साथ मांगे गये दस्तावेज और अपनी फोटो लगाकर आपको इसे संबंधित कार्यालय में जमा करवाना है। इसके बाद आपका सत्यापन होगा और आपके द्वारा दी गई जानकारी सही पाए जाने पर आपको सिलाई मशीन दे दी जायेगी।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button