उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

बाप ने शराब के नशे में अपने ही बेटे को काट डाला, गिरफ्तार

जौनपुर। बाप ने शराब के नशे में धुत अपने ही बेटे का कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना जौनपुर के जाफराबाद थाना इलाके के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शनिवार देर रात की है। घटना के छह घंटे बाद पुलिस ने बाप को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बाप ने शराब के नशे में अपने बेटे की हत्या किये जाने से सनसनी फैली हुई है। हत्या का आरोप उसके पिता पर लगा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पिता को छह घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर के जफराबाद थाना इलाके के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में देर रात शराब के नशे में धुत पिता ने अपने बेटे को कुल्हाड़ी से काट दिया। शनिवार देर रात लगभग 12 बजे इंद्रजीत शराब के नशे में धुत था। उसने अपने बेटे (30) राजमन के ऊपर कुल्हाड़ी से कई बार हमला किया, जिससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गयी।

घटना के बाद राजमन के छोटे भाई अजय कुमार व गुलशन उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने राजमन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। हत्यारे पिता इंद्रजीत को पुलिस ने छह घंटे बाद गांव में ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button