क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

पहाड़गंज में जर्जर इमारत गिरने से मासूम की मौत, कई लोग घायल

नई दिल्ली। पहाड़गंज में खन्ना सिनेमा में 300 गज की जर्जर इमारत गिरने से से इमारत में रह रहे एक परिवार की मासूम की मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। रात करीब 9 बजे के आसपास अचानक इमारत भराभराकर गिर गयी।

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गुरुवार रात एक मकान अचानक गिरने से मकान में रह रहे चार सदस्य मलबे में दब गये। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की नौ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत मलबा हटाकर एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां साढ़े तीन साल के बच्चे को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की शिनाख्त अमजद के रूप में हुई है। घायल जहीर (52), इसकी बेटी आरिफा (8) और डेढ़ साल का जरीना का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस व दमकल विभाग के अलावा नगर निगम व दूसरी टीमों को भी मदद के लिए बुलाया गया। मलबे में किसी और के भी दबे होने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार पहाड़गंज इलाके में विवेक होटल के पास करीब 100 वर्ष पुराना खन्ना सिनेमा हाल था। कई दशकों से सिनेमा हाल बंद है। करीब 300 गज में बने सिनेमा हाल की जर्जर इमारत में जहीर अपने परिवार के साथ रह रहा था। पत्नी किसी काम से बाहर गयी है। घर में जहीर और उसके बच्चे थे। रात नौ बजे अचानक मकान भरभराकर गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मदद को आए।

जहीर की पत्नी के पहुंचते ही होश उड़ गये
मकान गिरने के कुछ देर बाद जहीर की पत्नी मौके पर पहुंच गयी। मकान को गिरा देखकर उसके होश उड़ गये। मलबे में दबे बेटे को खून से लथपथ देखकर वह बेहोश हो गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसको काबू में किया। घायलों को लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया गया। पहाड़गंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button