उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

12वीं की टापर के फोटो एडिड कर न्यूड बनाकर मनचलों ने किया वायरल

ग्वालियर। 12वीं की टापर छात्रा ने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे की फोटो शेयर किये थे। मनचलों ने यहां से फोटो लेकर एडिड कर उन्हें मार्फिंग कर न्यूड फोटो बनाए और सोशल मीडिया व्हाट्सअप पर वायरल कर दिये।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 12वीं कक्षा की टापर के न्यूड फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने अपने बर्थडे के फोटोज सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। मनचलों ने यहीं से छात्रा के फोटोज लिए और उन्हें मार्फिंग कर न्यूड फोटोज में बदलकर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया। छात्रा के परिजनों ने एसएसपी एमित सांघी से शिकायत की है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

भिंड की रहने वाली है छात्रा
पीड़ित छात्रा मध्य प्रदेश के भिंड की रहने वाली है। छात्रा ने इस साल 12वीं परीक्षा में 93 फीसदी अंकों के साथ टाप किया था। परिवार ने आगे की पढ़ाई के लिए उसे ग्वालियर भेजा था, जहां वह किराये में रहती है। 15 जून को उसने अपने बर्थडे पर ताऊ के बेटे के साथ केक काटा था, जिसके फोटोज इंस्टाग्राम शेयर किए थे।

फोटो शेयर करने वाली नहीं मिल रही जानकारी
एडिड फोटो शेयर होने के बाद गांव के ही कुछ लड़के परिवार और लड़की की बदनामी कर रहे हैं। पुलिस को शक है कि पकड़े गये युवकों में से कोई एक या उनका साथी हो सकता है, लेकिन ग्रुप का कोई भी सदस्य फोटो शेयर करने वाले युवक की जानकारी नहीं दे रहा, जबकि इस ग्रुप के सभी सदस्य एडमिन हैं। मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि कुछ लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button