उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

बरेली में बड़ा सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में पांच की मौत

बरेली। बरेली में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बरेली जिले के इज्जतनगर में लालपुर चौराहे के पास से हाईवे पर कार के अगले पहिये फट जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी लेन में सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में शिकार लोग दरगाह पर हाजिरी देने के लिए जा रहे थे। इसमें कार में सवार पांचों लोगों की तुरंत ही मौत हो गयी। मृतक सभभी नैनीताल रामनगर के रहने वाले थे। कार में सवाल लोग उत्तराखंड से हरदोई जा रहे थे। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, लेकिन ट्रक चालक फरार हो गया है।

हादसे में मरने वालों के नाम
शकील अहमद पुत्र इब्राहिम उम्र 37 वर्ष, निवासी भवानी गड्ढा, नैनीताल, रामनगर
मुजमिल पुत्र तसव्वर उम्र 36 वर्ष, निवासी छप्पर वाली गली रामनगर नैनीताल
मोहम्मद ताहिर पुत्र पता नहीं उम्र 40 वर्ष, निवासी भवानी आबकारी रामनगर, नैनीताल
मोहम्मद इमरान पुत्र पता नहीं, उम्र 38 वर्ष, निवासी रेलवे कालोनी, रामनगर, नैनीताल
मोहम्मद फरीद पुत्र ओबैदुर उम्र 36 वर्ष, निवासी इंद्रा नगर, रामनगर नैनीताल।

https://sarthakpahal.com/

 

 

Related Articles

Back to top button