क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

देवी मां को खुश करने के लिए युवती ने जीभ काटकर चढ़ा दी मंदिर में

सीधी। देवी मां‍ को खुश करने के लिए लोग ऐसे-ऐसे तरीके अपनाते हैं कि जो खुद के लिए परेशानी सबब बन जाते हैं। बघौड़ी गांव की रहने वाली राजकुमारी पिता के साथ शुक्रवार सुबह देवीमां के मंदिर में पूजा-अर्चना की आई थी। पूजा करते-करते उसने अचानक अपनी जीभ काटकर देवी मां के चरणों में चढ़ा दी।

https://sarthakpahal.com/

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आस्था की हद पार कर जाने वाला यह मामला सामने आया है। थोड़ी देर बाद ही युवती की हालत बिगड़ने पर उसे परिजन अस्पताल ले गये, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है। ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोई इसे माता की भक्ति की अटूट आस्था बता है तो कोई हद पार कर जाना बता रहा है। जीभ काटने के बाद युवती चुनरी ओढ़कर मंदिर में लेट गयी। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। युवती के परिजनों और पुलिस को सूचना दी गयी।

परिजनों ने मंदिर पहुंचते ही राजकुमारी को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अब उसकी हालत ठीक है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस बात का पता नहीं लग पाया कि युवती ने ऐसा क्यों किया। ग्रामीणों का कहना है कि युवती रोज देवी मां के मंदिर में पूजा करने आती थी। देवी को खुश करने के लिए उसने यह कदम उठाया होगा।

अमिलिया थाना प्रभारी केदार परौहा दल-बल के साथ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर स्वतंत्र पटेल देवी मंदिर के पास पहुंचे। डाक्टर ने युवती का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की खतरे की बात नहीं है, युवती जल्द स्वस्थ हो जायेगी। युवती के पिता का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय वे अपने गांव से बाहर गये थे।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button