क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

तीन साल की बच्ची को बेरहम मां ने जिंदा जमीन में दफनाया

पटना। तीन साल की बच्ची कोबेरहम मां और नानी ने मिलकर जिंदा जमीन में दफना दिया। घटना कोपा मरहा नदी के किनारे बने कब्रिस्तान की है। बचने के बाद मासूम ने बताया कि मां और नानी ने उसके मुंह में मिट्टी भरकर उसे जमीन में दफन कर दिया था।

बिहार के छपरा में तीन साल की बच्ची को जिंदा जमीन में गाड़ने का मामला सामने आया है। दिल झकझोरने वाली इस वारदात की आरोपी खुद उसकी मां और नानी हैं। गड्ढे में दफनाने के बाद भी बच्ची की सांसें चलती रहीं। जब-जब बच्ची करवट ले रही थी, तो जमीन हिल रही थी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला गया। बच्ची की माता का नाम रेखा देवी और पिता का नाम राजू शर्मा है। बच्ची अपने गांव का नाम नहीं बता पा रही है।

बच्ची के सांस लेते ही हिल रही थी जमीन
दफन होने के बाद भी तीन साल की मासूम जिंदगी से लड़ती रही। जब-जब वह करवट बदलती तो जमीन हिल रही थी। ऐसे में पास में ही काम कर रहीं स्थानीय महिलाओं की नजर वहां पड़ी। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को भी बुला लिया। इसके बाद वहां पर जमीन खोदी गई तो वहां से बच्ची जिंदा निकली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने बताया कि बच्ची का इलाज चल रहा है। वहीं बच्ची द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button