उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षास्वास्थ्य

गर्लफ्रेंड के चक्कर में स्कूल के बाहर दो गुटों में संघर्ष, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती

देहरादून। शनिवार रात किशोरों में गर्लफ्रेंड के चक्कर में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे किशोर के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को इमरजेंसी सेवा और पुलिस की मदद से प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डीएवी में घटना के बाद दहशत का माहौल
घटना प्रेमनगर के डीएवी स्कूल के बाहर की है। यहां शनिवार शाम के समय करीब सात-आठ बजे कुछ युवकों और किशोरों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे गले में धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को स्थानीय और पुलिस की मदद से अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उसे दून अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका आपरेशन किया गया। डीएवी कालेज और इसके आसपास इस तरह के झगड़े होते रहते हैं। पुलिस कई बार छात्रों को चेतावनी भी देती है।

इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवकों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है। वैसे बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। मगर, जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता, ऐसे में कुछ भी बोल पाना संभव नहीं है। घायल युवक की हालत अस्पताल में नाजुक है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है।

ताजा और तेज खबरों के लिए https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button