क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

30 वर्षीय महिला 15 वर्षीय लड़के के साथ फरार, पुलिस ने दोनों को होटल से पकड़ा

विजयवाड़ा। 30 वर्षीय महिला 15 वर्षीय लड़के के साथ फरार हो गयी। पुलिस में शिकायत करने पर पुलिस ने हैदराबाद के बालानगर इलाके से किराये के मकान से ढूंढ निकाला।

जानकारी के अनुसार आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा कस्बे से हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक तीस वर्षीय महिला अपने से आधे उम्र के लड़के साथ भाग गयी। पुलिस के अनुसार महिला लड़के के साथ रहने और शारीरिक संबंध जारी रखने के इरादे से भागी थी।

पुलिस ने लड़के और महिला को हैदराबाद के बालानगर इलाके से किराये के मकान से ढूंढ निकाला। घटना को लेकर पुलिस निरीक्षक वी दुर्गाराव ने कहा कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला 15 वर्षीय लड़का अपने माता-पिता को बताकर अपने दोस्त से मिलने गया था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा।

दो बच्चों की मां है आरोपी महिला
टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिर परिजनों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी महिला जो अपने पति और दो बच्चों के साथ उनकी गली में रहती है, वो भी गायब है। बच्चे के परिजनों को शक था कि महिला ने लड़के का अपहरण कर लिया है और फिर परिजनों ने महिला के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर छानबीन शुरू की।

पुलिस को जानकारी मिली की एक महिला एक नाबालिग लड़के के साथ हैदराबाद में किराये पर कमरा लेकर रह रही है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला लड़के के प्रति आकर्षित थी और अपहरण से पहले भी वह लड़के को अपने घर पर बुला चुकी थी।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button