उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनशिक्षा

आइसलैंड के उच्चायुक्त उत्तराखंड में

आइसलैंड के उच्चायुक्त उत्तराखंड में

देहरादून आइसलैंड के उच्चायुक्त गुडनी ब्रैगसन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस मुलाकात में द्विपक्षीय व्यापार और सांस्कृतिक प्रचार, शिक्षा, पर्यटन, फिशरीज, ग्रीन एनर्जी के रूप में भूतापीय ऊर्जा एवं कई अन्य संभावनाओं पर भी गहन चर्चा हुई।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आइसलैंड के उच्चायुक्त और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन के क्षेत्र में बहुत सारी संभावनाएं हैं। इस दिशा में राज्य सरकार का विशेष ध्यान लगा रही है। उत्तराखण्ड राज्य शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शुमार है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। राज्य में स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने ‘एक जनपद दो उत्पाद’ योजना चलाई जा रही है।

आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त ने पर्यटन, शिक्षा, स्वरोजगार, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को मनसे सराहा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, इंडो आइसलैंडिक बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसून दीवान, डिप्टी चीफ मिशन सिगथोर, दीप्ति रावत, सचिव अमित नेगी, दिलीप जावलकर, एमडी सिडकुल रोहित मीणा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button