उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजन

दीपिका और रणवीर ने उत्तराखंड में मनाई शादी की तीसरी सालगिरह

देहरादून। शनिवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई से सीधे हेलीकॉप्टर से डीनापानी स्थित हेलीपैड पर उतरे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी की तीसरी सालगिरह मनाने अल्मोड़ा पहुंचे। जहां आज दोपहर बाद उन्होंने कसारदेवी में अपने प्रशंसकों से बाय-बाय कहा और हेलीकॉप्टर से चले गए। उन्होंने कहा कि वे अल्मोड़ा और वह इस खूबसूरत जगह पर दोबारा जरूर आएंगे।
बालीवुड सेलिब्रिटी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण चार दिनों तक बिनसर की खूबसूरत वादियों में रहे। यहां आने का उनका मकसद एकांत में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह को सेलिब्रेट करना था। उनका यह प्रवास पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। उनके यहां रुकने के बारे में किसी को पता नहीं चल पाया। रविवार 14 नवंबर को दोनों की तीसरी सालगिरह थी।

चार दिन यहां रुकने के बाद मंगलवार को दोनों कलाकार देहरादून को जैसे ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने रिजार्ट से बाहर निकले प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। जिस कारण वह दस मिनट तक गाड़ी में ही बैठे रहे। इसके बाद वह बिनसर से कसार देवी के खेल मैदान में पहुंचे। गाड़ी से उतरने के बाद लोगों ने उन्हें घेर लिया। अपने हेलीकाप्टर में बैठने में उन्हें 10 मिनट लग गए।

 

Related Articles

Back to top button