क्राइमखेलदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षास्वास्थ्य

50 फीट ऊंचाई से टूटकर गिरा झूला, 30 से अधिक घायल, देखें वीडियो

मोहाली। 50 फीट ऊंचाई से झूला गिरने से पंजाब के मोहाली में फेज-8 स्थित दशहरे ग्राउंड में अफरा-तफरी मच गयी। करीब 50 फीट की ऊंचाई से झूला टूटकर जमीन पर गिरने की सूचना है। घायलों को अस्पता में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही एसडीएम और डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। यह हादसा उस समय हुआ जब मोहाली के फेज-8 में दशहरा मैदान में मेला चल रहा था। झूला गिरते ही मैदान में चीख-पुकार मच गयी। झूला टूटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। देखें वीडियो..

महिला व बच्चे गंभीर रूप से घायल
घटना रात करीब नौ बजे की है। जब ड्राप टावर झूला काफी तेज चल रहा था। अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और काफी तेज गति से नीचे आकर गिर गया। नीचे गिरते ही कई लोग छिटककर दूर जा गिरे। कई महिला व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, उनके नाक, कान मुंह से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचा। बताया जा रहा है कि मेले की आयोजक कंपनी दिल्ली इवेंट्स सितंबर में ही गुरुग्राम व पंचकूला में और दिसंबर में चंडीगढ़ में इसी तरह के मेले का आयोजन करने जा रही है।

रविवार होने की वजह से ज्यादा थी भीड़
मेले में आयोजक दिल्ली इवेंट्स कंपनी के सन्नी सिंह ने कहा कि हम पता लगाएंगे कि यह कैसे हुआ और ऐसा लगता है कि कोई तकनीकी समस्या थी। पहले भी हमने कई मेलों का आयोजन किया था, लेकिन ऐसा पहली बार ही हुआ है। हम इसमें प्रशासन और पुलिस का पूरी तरह से सहयोग करेंगे। वहीं डीएसपी हरसिमरन सिंह ने कहा कि यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं यह हादसा कैसे हुआ। इसके तहत मामला दर्ज किया जायेगा। https://sarthakpahal.com/

घायलों की सूची
घायलों में ज्यादातर लोग 20 साल से कम उम्र के बच्चे हैं। घायलों की पहचान राजदीप सिंह (23), हितेश कुमार (31), जीनत (28), बाहरा बेगम (26), भावना (23), शामिल हैं। घायलों में ज्यादातर लोग पीठ और जबड़े की चोट से पीड़ित हैं। फोर्टिंस अस्पताल में भर्ती घायलों में ज्योति शर्मा (33), उनकी बेटी मान्या शर्मा (13), राजबीर दहाबरा (10) बाणी वाधवा (12) और सोनम (32) शामिल हैं। फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button