देश-विदेशमनोरंजन

46 की उम्र में सरोगेसी से जुड़वा बच्चों की मां बनीं प्रीति जिंटा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतने वाली प्रीति जिंटा के घर खुशियों की किलकारी गूंज उठी है। 46 साल की उम्र में प्रीति जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम की भी घोषणा कर दी है। प्रीति ने अपने बच्चों का नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। प्रीति ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।

प्रीति ने पोस्ट में लिखा है- ”मैं आज आप सभी के साथ हमारी अमेजिंग न्यूज शेयर करना चाहती हूं। मैं और जीन बहुत ज्यादा खुश हैं। हमारे दिलों में इतना ज्यादा ग्रैटिट्यूड और प्यार भर गया है, क्योंकि हमारे घर में दो जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ ने जन्म लिया है।” उन्होंने आगे प्रीति जिंटा ने लिखा है- ”हम अपनी जिंदगी के नए फेज को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। हमारी इनक्रेडिबल जर्नी का हिस्सा बनने के लिए सभी डॉक्टर्स, नर्स और हमारी सरोगेट का दिल से बहुत शुक्रिया।

 

Related Articles

Back to top button