उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबर

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के आवास पर फायरिंग और आगजनी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। पिछले दिनों भाजपा से जुड़े लोगों ने सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में हिंदुओं के लिए की गई टिप्पणी से नाराज होकर उनके रामगढ़ के सतखोल में स्थित कॉटेज के शीशे तोड़ दिए थे और घर के दरवाजे पर आग लगा दी थी। तोड़फोड़, आगजनी और फायरिंग करने वाले चार चारों आरोपियों को रामगढ़ रोड पर स्विस विलेज वाले बैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित हल्द्वानी भागने की फिराक में थे।

पकड़े गए आरोपितों में चंदन सिंह लोधियाल उम्र 27 साल पुत्र हरेन्द्र सिंह नथुआखान, भवाली, उमेश मेहता उम्र 30 वर्ष पुत्र गंगा सिंह मेहता, मुक्तेश्वर, कृष्ण सिंह बिष्ट उम्र 30 वर्ष पुत्र शंकर सिंह बिष्ट और चौथा आरोपित राजकुमार मेहता उम्र 29 वर्ष पुत्र गंगा सिंह मेहता शामिल हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह रीठा के कुंदन सिंह चिलवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन के लिए गया था। प्रदर्शन के दौरान आवेश में आकर उसने घर पर फायरिंग कर दी थी। जबकि अन्य तीनों आरोपितों ने सिर्फ प्रदर्शन करने और घर के केयरटेकरों से अभद्रता की बात स्वीकारी है।

Related Articles

Back to top button