उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नर

स्वर्णिम देवभूमि परिषद ने UCC बिल पास होने पर सीएम धामी का किया स्वागत

Listen to this article

देहरादून, 8 फरवरी। स्वर्णिम देव भूमि परिषद की ओर से प्रबुद्ध नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का देहरादून के संभ्रांत प्रतिष्ठित महानुभाव द्वारा भव्य स्वागत किया गया जिसमें व्यापार मंडल, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, वैश्य महासभा, सिंह सभा, गुरुद्वारा रेस कोर्स, गढ़वाल भात मंडल, कुरमांचल परिषद एवं शहर के प्रतिष्ठित विद्वत जन डाक्टर आदि वरिष्ठ नागरिकों ने अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड प्रदेश देश का वो पहला प्रदेश है जिसमें समान नागरिक संहिता जैसा बिल पास कर इतिहास बनाने का कार्य किया है। प्रदेश के लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव से पूर्व यह संकल्प लिया था कि नई सरकार आने पर सबसे पहले निर्णय समान नागरिक संहिता बिल पर होगा और वही हमने अपनी कैबिनेट में रखा। लगभग 20 माह के लंबे अंतराल के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की और आज प्रदेश में समान नागरिक संहिता का बिल विधानसभा में पास हो गया। देव भूमि उत्तराखंड की जनता का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहा है और आगे भी रहेगा।

देव भूमि में निवास करने वाले सभी जाति धर्म समुदायों के लोग रहते हैं। इस बिल में सभी लोगों का ध्यान रखते हुए सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए, उसी दिशा में यह कार्य किया गया है। उत्तराखंड की माताओं, बहनों के लिए यह कानून एक नजीर बनेगा। समाज की विभिन्न कुरीतियों को समाप्त करने में यह बिल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारी बहनें समाज तथा प्रदेश में सुरक्षित रहें उस दिशा में उठाया गया कदम है। देव भूमि उत्तराखंड वैसे भी देवी देवताओं का राज्य है। देवी देवताओं के आशीर्वाद का यह परिणाम है। https://sarthakpahal.com/

अंत में मान्य मुख्यमंत्री ने कहा कि जो हम कहते हैं वह तो करते ही हैं और जो नहीं कहते हैं उसे भी करते हैं। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल ने किया जो कि इस कार्यक्रम के सह-संयोजक भी थे। मंच पर राजपुर विधायक khajan दास, अनिल गोयल, विपिन नागलिया, रोशन धस्माना, विनय रोहिला, राकेश ओबरॉय, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, डॉ महेश कुडियाल, डॉ दत्ता स्वराज विद्वान मधु भट्ट, पदम सिंह थापा, श्याम सुंदर गोयल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं अन्य गण मान्य अतिथिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button