देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजन

जैकलीन फर्नांडिज को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल और छह अन्य लोगों के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7,000 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। सुकेश चंद्रशेखर के मामले में जब से जैकलीन फर्नांडीस का नाम सामने आया है, तब से अभिनेत्री मुश्किलों में फंसती जा रही हैं। रविवार को जैकलीन को देश से बाहर जाने से रोक दिया गया। अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया। जानकारी के मुताबिक, जैकलीन अपने एक शो के लिए विदेश जा रही थीं लेकिन उन्हें देश से बाहर जाने के लिए मना कर दिया गया।

सूत्रों की मानें तो 9 दिसम्बर को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी होने वाली है। सलमान ने इस शादी से दूर रहने का मन पहले ही बना लिया था। इसी वजह से सलमान ही नहीं उनके करीबी कई सितारे इस हफ्ते देश छोड़कर विदेश में एक खास शो करने जा रहे हैं। जिन सितारों के चेहरे सलमान के शो के पोस्टर पर दिखे हैं, उनमें जैकलीन फर्नांडीज, शिल्पा शेट्टी, आयुष शर्मा, सई मांजरेकर, प्रभु देवा, सुनील ग्रोवर आदि प्रमुख हैं।

Related Articles

Back to top button